सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताने वाले उदयनिधि स्टालिन ने बीजेपी को बताया जहरीला सांप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 12 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की बेटे ने हाल ही में एक विवादित बयान देते हुए कहा सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया की तरह है जिसे नष्ट कर देना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर पूरे देश में उबाल है। मामले को लेकर जमकर सियासत हो रही है। इस बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब उदयनिधि स्टालिन ने एक और विवादित बयान दिया है जिसपर बीजेपी नेताओं टिप्पणी जरूर देखने को मिलेगी।

एआईएडीएमके कूड़ा है जो बीजेपी को तमिलनाडु में छुपाया
 तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि बीजेपी एक ‘जहरीला सांप’ है और लोगों को इससे सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके कूड़ा है जो बीजेपी को तमिलनाडु में सिर छुपाने की जगह देती है। उन्होंने राज्य की जनता से दोनों पार्टियों को कोई मौका नहीं देने का भी आह्वान किया। उदयनिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे हैं। उन्होंने एक जनसभा में यह बात कही। कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रचारित विकास ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान झुग्गी बस्ती को छुपाया है।

क्या कहा था उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म के बारे में?
बता दें कि इस विवाद की शुरुआत उदय निधि स्टालिन द्वारा हाल ही में दिए गए एक विवादित बयान  के बाद हुई थी। एक सम्मेलन के दौरान उन्होंने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया, कोरोना वायरस, डेंगू बुखार से करते हुए कहा था कि हमें इसका विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि हमें इसका उन्मूलन करना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

एक साल में थाली 24 प्रतिशत महंगी हो गई है, कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। कांग्रेस ने एक बार फिर देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार कुछ ठोस कदम […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला