दिल्ली के नतीजों के बाद संजय राउत की आप और कांग्रेस को नसीहत, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, ‘यह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों की जिम्मेदारी थी, उन्हें बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और चुनाव हार गए। भाजपा चाहती है कि हम आपस में लड़ें। अगर हम इस बात से खुश हैं कि आप और कांग्रेस हार गए, तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। जब तक हम आपस में लड़ेंगे, तब तक हम तानाशाही को नहीं हरा सकते’।

विपक्ष देश को आगे ले जाएगा- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी सांसद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- भाजपा का कोई भविष्य नहीं है, यह सूजन है, यह अस्थायी है, अभी 10 साल हुए हैं, आने वाले समय में वे चले जाएंगे, विपक्ष देश को आगे ले जाएगा। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन को लेकर संजय राउत ने कहा कि, इंडिया गठबंधन है और भविष्य में भी रहेगा।

ऐसा रहा दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा
दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा ने बाजी मारते हुए 70 विधानसभा सीटों में 48 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश में 26 साल सत्ता का सुख फिर से हासिल किया है। वहीं सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ा झटका लगा है, जिसमें आप को 70 में से मात्र 22 सीटों पर जीत मिल सकी और सत्ता से बाहर होना पड़ा है। जबकि कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह ही रहा, उसे किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। इसके साथ दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव में लगातार शून्य सीट के साथ कांग्रेस ने अनचाहा हैट्रिक रिकॉर्ड बनाया है।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर मुठभेड़ में 31 माओवादी ढेर, 2 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 09 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक और बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने 12 माओवादी आतंकियों को ढेर कर दिया वहीं 2 जवान भी शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राज्य पुलिस के विशेष […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए