यूपी पुलिस की तैयारी: राहुल गांधी के दौरे से पहले दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, बैरिकेडिंग से जाम

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गाजियाबाद  04 दिसंबर 2024। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल आ सकते हैं। उनके जाने से पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली से बाहर जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात है। सड़क के एक साइट पर बैरिकेडिंग की है और वहीं यूपी गेट के नीचे वाले हिस्से को बैरिकेट से बंद कर दिया है।यूपी गेट पर राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंच गए हैं। वहीं बुलंदशहर से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बॉर्डर पर मौजूद हैं। बैरिकेडिंग लगाए जाने के दौरान स्कूल बस और एंबुलेंस जाम में फंस गई। यूपी गेट पर गाजियाबाद के पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव भी पहुंचे हैं। बैरिगेडिंग पर चढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस समझा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने वाले हैं। वह नई दिल्ली में हैं। वहां से बुधवार सुबह संभल के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि उन्हें संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई है। उधर उन्हें रोकने के लिए संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें। 

Leave a Reply

Next Post

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा... हादसे में तीन दोस्तों की मौत; दो घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सूरजपुर 04 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अंबिकापुर स्थिति मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। टक्कर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण