ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाल मचाने को तैयार रवींद्र जडेजा, एनसीए में पास किया फिटनेस टेस्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय की के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने नागपुर में टेस्ट खेलने की मंजूरी दे दी है। क्रिकबज के अनुसार बुधवार को रवींद्र जडेजा ने फिटनेस टेस्ट पास किया। जडेजा अब पूरी तरह से फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

गौरतलब हो कि जडेजा आखिरी बार अगस्त 2022 में दुबई में एशिया कप में भारत के लिए खेले थे। वहां घुटने की चोट के कारण उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिससे वह पांच महीने के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए थे। वह ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि, उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते उनका नाम वापस ले लिया गया था।

तमिलनाडू के खिलाफ रणजी में की बेहतरीन गेंदबाजी

बता दें कि हाल ही में जडेजा ने तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया। उन्होंने मैंच में सात विकेट लिए। अपने प्रदर्शन से साबित किया की वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह पूरी तरह तैयारा हैं। वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते पहले दो टेस्ट से टीम से बाहर हो गए हैं। अय्यर को पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

श्रेयस का खेलाना संदिग्ध

वह ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की शुरुआत से पहले फिट होने के लिए एनसीए को तुरंत रिपोर्ट किया था। अय्यर की फिटनेस स्थिति की निगरानी करने वालों ने अभी तक स्पष्ट रूप से उन्हें नागपुर टेस्ट में हिस्सा न लेने की सलाह दी है। वह बेंगलुरु में एनसीए में बने रहेंगे और दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होने के लिए अपने रिहैब पर काम करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बजट की खूबियां आमजन तक पहुंचाने को नड्डा ने बनाए मंत्रियों के तीन समूह, ऐसे करेंगे काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। भाजपा ने बजट की खूबियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार की है। इसके लिए पार्टी अपने मंत्रियों, सांसदों और राज्य इकाइयों को मैदान में उतारेगी। बजट की खूबियों के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां