बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक का चुनाव सम्पन्न, 10 संचालक निर्विरोध चुने गए

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 10 जनवरी 2021। बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के 10 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव कल सम्पन्न हुआ जिसमें सभी संचालक निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने गए संचालक मण्डल के सदस्यों में अशोक अग्रवाल,मनोज भंडारी,अनिल खंडेलवाल,नारायण आवटी, डॉ सोमनाथ यादव,आशीष सिंह ठाकुर, तिलक राम देवांगन, चंद्रप्रकाश जांगड़े,अलका शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी जायसवाल प्रमुख है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार बन्दे ने बैंक की आमसभा में यह घोषणा की।

17 जनवरी 2021 को अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्ष तथा अन्य समिति के सदस्यों का चुनाव होगा।

ज्ञात हो कि विगत 23 नवम्बर 2020 से चुनाव प्रक्रिया चल रही थी,संचालक मण्डल का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी,कर्मचारी सुरेश मिश्रा,श्रीमती अलका चोपड़े,सोमेश सूबेदार,हरीश पांडेय,सुनील नायडू,शुभम मित्तल,नीलिमा तम्बोली,प्रियंका मिश्रा,अमृत यादव,ध्वजा राम यादव आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Next Post

भारत का एक जख्मी शेर भी 11 कंगारुओं पर पड़ा भारी, सिडनी में बना दी भारत की 'दीवार'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पांचवें दिन चोट के बावजूद रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी ने करीब साढ़े 3 घंटे बल्लेबाजी की और मैच बचाया। मैच के दौरान विहारी हैम-स्ट्रिंग और अश्विन कमर की चोट […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान