पाकिस्तान में आंतकियों ने स्कूल बस को बनाया निशाना, 4 बच्चों की मौत व 38 घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलूचिस्तान 21 मई 2025। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान  प्रांत में मंगलवार को एक  स्कूल बस को निशाना बनाकर आत्मघाती कार बम धमाका किया गया। इस दर्दनाक घटना में  4 मासूम बच्चों की मौत हो गई  जबकि 38 अन्य घायल  हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बलूचिस्तान की राजधानी  क्वेटा के पास मस्तुंग जिले  में हुई, जो लंबे समय से आतंकवाद और अलगाववादी हिंसा की चपेट में है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह एक आत्मघाती कार बम हमला  था। हमलावर ने विस्फोटक भरी कार को बच्चों की बस के सामने उड़ा दिया। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल और संधमान मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। कई घायल बच्चे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। * पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि “मासूम बच्चों पर हमला अमानवीय और कायरतापूर्ण है।” बलूच अलगाववादी और आतंकी गुटों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के विदेश मंत्रालय पर साधा निशाना, कहा - क्या देश की सुरक्षा पर राजनीति हो रही है?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2025। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण बना है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उनका दिया बयान, जिसमें उन्होंने भारत की विदेश नीति और रक्षा संचालन को लेकर गंभीर सवाल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल