जम्मू-कश्मीर ने रोजगार और प्यार चाहा, बीजेपी ने दिया बुलडोजर: राहुल गांधी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 फरवरी 2023। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में जारी अतिक्रमण विरोधी मुहिम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रशासित प्रदेश ने रोजगार, बेहतर कारोबार और प्यार चाहा था, लेकिन उसे इसके बजाय ‘भाजपा का बुलडोजर’ मिला है। कांग्रेस, कांफ्रेंस और पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) जैसे कई बड़े दलों ने इस मुहिम को लेकर चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल रोकने की मांग की है. राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी ने सात जनवरी को सभी उपायुक्तों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण शत प्रतिशत हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से जम्मू कश्मीर में 10 लाख कनाल से अधिक जमीन अतिक्रमण से मुक्त करायी गई है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर को चाहिए रोजगार, बेहतर व्यापार और प्यार, मगर उन्हें मिला क्या? भाजपा का बुलडोजर.” उन्होंने कहा, ‘‘कई दशकों से जिस जमीन को वहां के लोगों ने मेहनत से सींचा, उसे उनसे छीना जा रहा है. अमन और कश्मीरियत की रक्षा, जोड़ने से होगी, तोड़ने और लोगों को बांटने से नहीं.” गांधी ने ट्वीट के साथ मीडिया की खबर भी संलग्न की, जिसमें दावा किया गया है कि जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर लोगों में घबराहट है।

Leave a Reply

Next Post

खरगे ने आज बुलाई विपक्ष की बैठक, अदाणी मुद्दे पर रणनीति बनाने को लेकर होगी चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 फरवरी 2023। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद में खरगे के कार्यालय में होगी। इस बैठक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण