दिसंबर तक एकल खिड़की व्यवस्था से जुड़ेंगे सभी राज्य, निवेश के भरपूर मौके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 फरवरी 2023। सभी राज्य, केंद्रशासित प्रदेश और केंद्र के 32 विभाग इस साल दिसंबर तक राष्ट्रीय एकल खिड़की व्यवस्था (एनएसडब्ल्यूएस) से जुड़ जाएंगे। इसके जरिये सभी कंपनियां कारोबार के लिए मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र मांग सकेंगी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कहा कि हम पूरी सरकार को एकल खिड़की पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

अभी तक 19 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जुड़ चुके हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक आदि शामिल हैं। भारत-जापान व्यापार सहयोग समिति की संयुक्त बैठक में अनुराग ने कहा, इस व्यवस्था से अनुपालन बोझ कम होगा। परियोजना में लगने वाले समय में कमी आएगी। कारोबार शुरू करना और उसका परिचालन भी आसान हो जाएगा। 

अगला तीन दशक भारत का होगा, निवेश के भरपूर मौके
डीपीआईआईटी सचिव ने जापान से निवेश पर कहा कि भारत में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मजबूत आर्थिक बुनियाद, सरकार के सुधार कार्यक्रम और विभिन्न पहल की वजह से अगला तीन दशक भारत का होगा। इसलिए, आइए और भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनिए। उन्होंने कहा, जापान भारत के सबसे बड़े निवेशकों में शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

अश्विनी वैष्णव ने किया डिजिटल भुगतान उत्सव का शुभारंभ, देश की परिवर्तन यात्रा को करेगा प्रदर्शित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 फरवरी 2023। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को डिजिटल भुगतान उत्सव का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव और भारत की जी 20 अध्यक्षता के बीच सभी नागरिकों के लिए आसान और सुविधाजनक […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट