बीजेपी नेता संजय बेड़िया गिरगांवकर ने 35 वर्षों बाद छोड़ी भाजपा

Indiareporter Live
शेयर करे

राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े रहेंगे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 दिसंबर 2022। मुम्बई में लगातार 35 वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर समाजसेवा के कार्य करते रहे संजय बेड़िया ने पार्टी नेताओं पर हिटलरशाही का इल्जाम लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने भाजपा का झंडा लपेटकर पूरे सम्मान के साथ कोरियर के द्वारा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजने की बात कही।  भाजपा लीडर संजय बेड़िया का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है, इसलिए बड़े दुखी मन के साथ उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ रही है। दुख इसी बात का है कि आप ऊपर के नेताओं को सेफ करते हैं जबकि कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखते। 35 वर्षो तक मैं भाजपा से जुड़ा रहा लेकिन अब मेरा इस पार्टी से कोई वास्ता नहीं है। संजय बेड़िया ने आगे बताया कि मैंने 1985 से लेकर आज तक भाजपा के लिए काम किया। नेताओं मंगलप्रभात लोढा, आशीष शेलार और देवेंद्र फडणवीस के इतने खराब रवैये के कारण मैंने रिजाइन कर दिया है और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को पत्र भेज दिया है। इतने वर्षों इस पार्टी से जुड़कर काम किया है, आज छोड़ा है तो दुख भी हुआ है। हजारों दोस्त हमारे साथ हमेशा बने रहेंगे। संघ परिवार से मैंने रिक्वेस्ट की है कि आप जब जब मुझे बुलाएंगे मैं हाजिर रहूंगा। 

मैंने आज रिजाइन कर भाजपा के झंडे को लपेटकर रख दिया है और इसे जेपी नड्डा जी को कोरियर कर दूंगा।  संजय बेड़िया ने बताया कि हालांकि वह राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े रहेंगे और बहुत जल्द अपनी नई गतिविधियों के संदर्भ में विस्तार से बताएंगे।

Leave a Reply

Next Post

तवांग में जारी तनाव के बीच भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर 17वें दौर की सैन्य वार्ता की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 दिसंबर 2022। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हालिया झड़प से उपजे तनाव के बीच दोनों देशों ने 20 दिसंबर को 17वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की, जिसमें पूर्वी लद्दाख में शेष मुद्दों […]

You May Like

राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के....|....राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी....|....जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड....|....'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'....|....रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान....|....सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा....|....शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड....|....पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस....|....आयुष्मान का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज लौटाए जा रहे - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री मोदी तत्काल इस्तीफा दें, मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं