ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35बी ने कोच्चि से भरी वापसी के लिए उड़ान, एक महीने के बाद रवाना हुआ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोच्चि 22 जुलाई 2025। ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B रखरखाव और मरम्मत पूरा करने के बाद मंगलवार को वापस लौट गया। लड़ाकू विमान F-35B एक महीने से भी ज्यादा समय पहले कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा था। इसकी आपात लैंडिंग हुई थी। तब से यह वहीं खड़ा था। 

ऑस्ट्रेलिया के डार्विन के लिए रवाना
सूत्रों के मुताबिक, सुबह 10.50 बजे उड़ान भरने वाला यह विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन के लिए रवाना हुआ। इससे पहले सोमवार को विमान को हैंगर से बाहर निकालकर हवाई अड्डे के बे में रखा गया था। 

सबसे उन्नत स्टील्थ बेड़े का हिस्सा
ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B लाइटनिंग लड़ाकू विमान ब्रिटेन के सबसे उन्नत स्टील्थ बेड़े का हिस्सा है। दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक और 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कीमत वाला यह विमान तकनीकी खराबी आने के बाद 14 जून से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

चंदन मिश्रा के हत्यारोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़; STF की जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को लगी गोली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आरा 22 जुलाई 2025। पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। आरा के बिहिया इलाके में अपराधी और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान