यूपीटीईटी पेपर लीक: लखनऊ से प्रयागराज तक एक्शन, 23 अरेस्ट, कई के पास मिली प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 28 नवंबर 2021 । यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें लखनऊ से 4, शामली से 3, अयोध्या से 2, कौशांबी से 1, प्रयागराज से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में कई सुराग निकलकर सामने आएंगे.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर लखनऊ प्रशांत कुमार ने कहा कि शनिवार देर रात हम लोगों ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 4 लोग लखनऊ से, 3 मेरठ से, दो लोग गोरखपुर और वाराणसी से, एक कौशांबी से और 13 लोग प्रयागराज से पकड़े गए हैं. इन लोगों को एसटीएफ की टीम ने पकड़ा है. यूपीटीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी थी. 736 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 

उन्होंने कहा कि जो भी परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे, वह अपने गंतव्य को अपना एडमिट कार्ड यूपीएसआरटीसी परिवहन सेवा को दिखाकर फ्री में जा सकते हैं, उनको टिकट नहीं लेना होगा. हम लोगों ने निश्चित किया है कि एक महीने में फिर परीक्षा कराएंगे. परीक्षार्थियों को न ही फॉर्म भरना होगा और न ही कोई फीस देनी होगी, परीक्षा क सारा व्यय सरकार उठाएगी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से फोटोकॉपी मिली. हम लोगों ने फोटोकॉपी शासन से शेयर की तो पता चला यह वही प्रश्न पत्र है, जो परीक्षा में आने वाले हैं. इसके बाद शासन ने निर्णय किया कि परीक्षा को स्थगित किया जाएगा और परीक्षा स्थगित कर दी गई. पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी. इसमें जो भी व्यक्ति या संस्था शामिल है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

मेरठ से इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पेपर लीक होने के बाद टीईटी की परीक्षा रद्द किए जाने के मामले में मेरठ एसटीएफ ने तीन लोगों को शामली से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले को लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें मनीष, रवि और धर्मेन्द्र शामिल हैं.

रविवार सुबह पेपर के साथ कोतवाली शामली से गिरफ्तार ये तीन लोग अभ्यर्थियों को पेपर देने जा रहे थे. इस मामले में पूछताछ की जा रही है. इनमें मनीष मुख्य आरोपी बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में पेरेंट्स के विरोध का असर:100% क्षमता से स्कूल खोलने का आदेश 6 दिन में ही वापस; नया आदेश सोमवार से लागू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 28 नवंबर 2021 । मध्यप्रदेश में छोटी क्लास के बच्चों की स्कूल पूरी क्षमता के खोले जाने के फैसले पर सरकार बैकफुट पर आ गई है। पेरेंट्स के विरोध को देखते हुए 6 दिन में ही आदेश वापस ले लिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर