जगदलपुर विकासखंड के 09 लोगों का सड़क दुर्घटना में मृत्य होने पर मुख्यंमत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

indiareporterlive
शेयर करे

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की दी जाएगी आर्थिक सहायता

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 01 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 31 जनवरी को जिला मुख्यालय जगदलपुर से करीब 30 किमी दूरी पर सीमावर्ती ओड़िसा राज्य के मुक्ताहंाडी के पास सड़क दुर्घटना में जगदलपुर विकासखंड के 09 लोगों की मृत्यु होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढ़ांढ़स बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। श्री बघेल ने उनके परिजनों को हर संभव मद्द उलब्लध कराने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में घायल सभी 13 लोगों की शीघ्र स्वस्थ्य हाने की ईश्वर से कामना भी की। श्री बघेल ने जिला प्रशासन एवं शासकीय मेडिकल कालेज प्रशासन को अस्पताल में भर्ती सभी घायल लोगों का समुचित ईलाज करने के निर्देश भी दिए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भी ओड़िसा राज्य के कोरापुर जिले के कोटपाड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्ताहंाडी के पास सड़क दुर्घटना में 09 लोगों की मृत्यु होने एवं 13 लोगों की घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रूपए एवं गंभीर रूपए से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के अंत्येष्ठि हेतु उनके परिजनों को तात्कालिक रूप से 50-50 हजार रूपए एवं अस्पताल में भर्ती घायल सभी 13 लोगों के ईलाज हेतु 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को ओडिसा सरकार की ओर से भी 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव रेखचंद जैन इस घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों के मद्द हेतु ग्राम कलचा पहुंच गए थे। इसके पश्चात वे स्वयं शासकीय मेडिकल कालेज अस्पताल डिमरापाल में पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा चिकित्सकों को समुचित ईलाज करने के निर्देश दिए। गंभीर सड़क दुर्घटना में मृत सभी लोग जगदलपुर विकासखंड के ग्राम कलचा के निवासी थे। साथ ही घायल 13 लोगों में से 10 लोग कलचा एवं 03 लोग मोरठपाल के रहने वाले हैं। मृतको की अंत्येष्ठि के दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जगदलपुर जीआर मरकाम, तहसलीदार मधुकर सीरमौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाईके पटेल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण ग्राम कलचा में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमावासियों को दी 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार रुपए की राशि का किया वितरण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल