कोविशील्ड और कोवैक्सीन के भारत में इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी, पीएम मोदी ने दी बधाई

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम मोदी ने कहा- यह गर्व का दिन, आत्मनिर्भर भारत की मुहिम आगे बढ़ी

वैक्सीन से नपुंसक होने के दावे को DCGI ने बताया- बकवास

भारत में वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने का WHO ने किया स्वागत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 3 जनवरी 2021। नए साल की शुरुआत से ही कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार खुशखबरी मिल रही है। एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिश के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को भारत में इमर्जेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जायडस कैडिला की वैक्सीन ‘जाइकोव-डी’ को तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के लिए मंजूरी मिल गई है।

पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों के लिए गर्व का दिन

दोनों वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा- ‘DCGI ने सीरम इंस्टिट्यूट के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। भारत को बधाई। हमारे सभी मेहनती वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स को बधाई।

पीएम मोदी ने किया आत्मनिर्भर भारत का जिक्र

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को आत्मनिर्भर भारत के साथ जोड़ते हुए कहा, ‘देश के नागरिकों के लिए गर्व की बात है कि जिन दोनों वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिली है उनका निर्माण भारत में ही हुआ है। यह दिखाता है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की मुहिम में हमारे देश के वैज्ञानिक कितनी मेहनत कर रहे हैं।’

WHO ने भी किया स्वागत

भारत में कोरोना वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इसका स्वागत किया है। WHO के साउथ ईस्ट एशिया रीजन की रीजनल डायरेक्टर डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा- विश्व स्वास्थ्य संगठन कोविड-19 वैक्सीन्स के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने के भारत के निर्णय का स्वागत करता है।

अदार पूनावाला ने कहा- नया साल मुबारक हो

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के सीईओ अदार पूनावाला ने भी इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया- सभी को नया साल मुबारक हो। कोविशील्ड, भारत के पहले COVID-19 वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। सुरक्षित और प्रभावी यह वैक्सीन आने वाले हफ्तों में रोल-आउट के लिए तैयार है।

अगर थोड़ा भी संशय होता तो नहीं देते मंजूरी

DCGI निदेशक वीजी सोमानी ने कहा- ‘यदि सुरक्षा से जुड़ा थोड़ा भी संशय होता तो हम ऐसे किसी भी चीज को मंजूरी नहीं देते। ये वैक्सीन 100 फीसदी सुरक्षित हैं। हल्के बुखार, दर्द और एलर्जी जैसे कुछ दुष्प्रभाव हर वैक्सीन के लिए आम हैं। वैक्सीन से लोग नपुंसक हो सकते हैं, यह दावा पूरी तरह से बकवास है।’

Leave a Reply

Next Post

शिवराज का कैबिनेट विस्तार : सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

शेयर करेउपचुनाव के बाद पहली बार शिवराज कैबिनेट का विस्तार तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने ली मंत्री पद की शपथ इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 3 जनवरी 2021। उपचुनाव के बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 2 खास लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग