जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज: कहा- अब आतंकी देश मुझसे सवाल पूछेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क, 26 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज कसा। रिपोर्टर ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस पर जयशंकर ने कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” रिपोर्टर के सवाल का जवाब देने के बाद वे मुस्कुराए और वहां से निकल गए। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान भारत की विदेश नीति, वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर बातचीत हो रही थी।

4 साल पहले भी ऐसा ही जवाब दिया था

इससे पहले दिसंबर 2022 में न्यूयॉर्क में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से पूछा था कि दक्षिण एशिया आखिर कब तक भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद का सामना करता रहेगा। इस पर जयशंकर ने कहा था, आप गलत मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं। पाकिस्तान कब तक आतंकवाद जारी रखना चाहता है, यह पाकिस्तान के मंत्री बताएंगे।

भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद बड़ा विवाद

भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है। दोनों देशों के बीच आतंकवाद का मुद्दा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठता रहा है। भारत ने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का भी मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान में मौजूद या वहां से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों और आतंकवाद की फंडिंग का मुद्दा भी उठाया है। वहीं, पाकिस्तान भारत के आरोपों को खारिज करता रहा है।

जयशंकर ने समुद्री जहाजों पर हमलों का मुद्दा उठाया

जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ये अब कभी-कभार होने वाली घटनाएं नहीं रह गई हैं। समुद्री रास्तों पर ऐसे हमले दुनिया के व्यापार और लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं।

Leave a Reply

Next Post

बीमा सुधार के नाम पर आम जनता की जेब पर खुलेआम डकैती - कांग्रेस

शेयर करेभाजपा का कमिशनराज, 2 साल में बीमा प्रीमियम 28 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन दलाली 173 फीसदी, लोन पॉलिसी कमीशन में नौ गुना वृद्धि? इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 27 सितंबर 2026। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण, (आईआरडीएआई) की रिपोर्ट में उजागर कमीशन के खेल को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते […]

You May Like

लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता....|.... दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार....|....सास-ननद की शिकायत पर बहू और मायके पक्ष को राहत नहीं, ट्रायल के निर्देश....|....सोन नदी में बाढ़ का मंडराया खतरा....|....सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर चलाई गैंती....|....21 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे एमपी, उज्जैन सबसे आगे....|....गोमुख ट्रैक पर पैर फिसलने से खाई में गिरे महाराष्ट्र के यात्री....|.... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- विपक्ष देश को गुमराह कर रहा....|.... जजों को पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह करना पड़ रहा है काम....|....यूपी: प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर