साबित हो गया ज्ञानेश कुमार भाजपा के कठपुतली – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 24 सितंबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर लगाये गये आरोप प्रमाणित हो रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की टिप्पणियों से साफ हो गया है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद के दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष रूप से नहीं कर रहे है। उन्होंने एसआईआर में मतदाताओं का नाम दोषपूर्ण तरीके से करवाया, उनके निर्देशन में किया गया एसआईआर दोषपूर्ण है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंद्रह महीने से भी पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। आज उनकी बात पहले से भी सही साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के एक प्रतिष्ठित अखबार चुनाव आयुक्त संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में एसआईआर में मतदाताओं के नाम हटाने और जोड़ने में 14 मौकों पर लिखित आपत्तियां व्यक्त किया तथा टिप्पणियां किया लेकिन उनको नजरअंदाज कर दिया गया। यह सारे तथ्य आयोग के रिकार्ड में है जबकि आयोग का काम बहूमत के आधार पर चलता है ऐसे में दो आयुक्तों की आपत्तियां दरकिनार किया जाना, बताता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी मनमानी चला रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली की भूमिका निभाई है और गृह मंत्री खुद प्रधानमंत्री की इच्छाओं को पूरा करने के लिए नियुक्त हैं। सीईसी जो कुछ कर रहे हैं, वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की पूरी जानकारी और समर्थन से हो रहा है। दरअसल, यह सब उन्हीं के इशारे पर किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ने अपने संवैधानिक पद की गरिमा को पूरी तरह धूमिल कर दिया है। उनकी नीयत की ईमानदारी, निष्पक्षता और स्वतंत्र रूप से काम करने की क्षमता हमेशा से ही बेहद संदिग्ध रही है। 24 अप्रैल 2026 को विपक्ष के 73 सांसदों ने उन्हें पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था, जो अब भी लंबित है। इस बीच, आज उनके अपने ही दो सहयोगियों ने उन्हें पूरी तरह एक्सपोज कर दिया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि यदि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाता है, तो दोनों सदनों में विपक्षी सांसद उन्हें पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर-बलौदा-सारंगढ़ फोरलेन सिर्फ कागजों और क्रेडिट तक ही सीमित - कांग्रेस

शेयर करेबीते ढ़ाई साल में दर्जनों बार श्रेय ले चुके, मामला सर्वे से आगे नहीं बढ़ा, धरातल पर कब उतरेगा? इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 सितंबर 2026। केंद्रीय सड़क परियोजनाओं पर केवल श्रेय की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रायपुर- […]

You May Like

करमा पूजा के बाद विवाद ने लिया खूनी रूप....|....दूध नदी पर कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर बनेगा पुल....|....पॉक्सो की 14 हजार से अधिक अपीलें लंबित....|....उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ की बदहाली....|....जवाली में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र पर सांड का हमला....|....दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर....|....तीन बच्चों की मौत के मामले में मां और देवर बरी....|....प्रभावित व्यापारियों का होगा पुनर्वास....|....युवती से बदसलूकी के आरोप में छह हिरासत में....|....रायपुर-बलौदा-सारंगढ़ फोरलेन सिर्फ कागजों और क्रेडिट तक ही सीमित - कांग्रेस