सितारों की चमक के बीच ब्राइट आउटडोर मीडिया की बड़ी छलांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 10 नवंबर 2026। सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा हो तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश लखानी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। BSE SME से BSE और NSE के मेन बोर्ड तक का सफर तय कर कंपनी ने कॉर्पोरेट जगत में नया मुकाम हासिल किया। 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न NSE में भव्य बेल-रिंगिंग समारोह के साथ मनाया गया, जहां आशीष शेलार, भाग्यश्री, पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लों, शेखर सुमन, रजत बेदी और मनोज जोशी जैसी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई।

1980 में शुरू हुई कंपनी आज 1,350 से अधिक होर्डिंग्स और 50 से ज्यादा डिजिटल LED बिलबोर्ड्स के दम पर आउटडोर विज्ञापन जगत में मजबूत पहचान रखती है।

इस मौके पर डॉ. योगेश लखानी ने भावुक अंदाज में कहा, “यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, विश्वास और हमारी पूरी टीम, ग्राहकों, सहयोगियों तथा निवेशकों के समर्थन का परिणाम है। NSE मेन बोर्ड की लिस्टिंग हमारे लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।”

FY26 में ₹155.43 करोड़ का राजस्व और ₹24.05 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज करने वाली कंपनी अब डिजिटल विस्तार और नए बाजारों के जरिए विकास की अगली उड़ान भरने को तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

छठ पर्व पर कल्पना पटवारी की सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

शेयर करेबिहार की पांच भाषाओं में सात छठगीतों की प्रस्तुति एक दुर्लभ प्रयास : कल्पना पटवारी इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना। लोकगायिका कल्पना पटवारी छठ महापर्व के पावन अवसर पर बिहार की लोकसंस्कृति और समृद्ध संगीत परंपरा को समर्पित सात छठगीतों की विशेष प्रस्तुति ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं