चेन्नई हत्याकांड: पति को मारकर शव के किए टुकड़े, सूटकेस में धड़ भर रेलवे स्टेशन पर फेंका; पत्नी-दोस्त गिरफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 09 जून 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके दोस्त को पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या के बाद शव को कई हिस्सों में काटकर शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया था। चेन्नई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना कब से बनाई जा रही थी और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

रेलवे स्टेशन पर मिला था सिर कटा धड़
पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा 5 जून को उस समय हुआ जब चेन्नई के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक लावारिस सूटकेस पड़ा मिला। एक यात्री को सूटकेस संदिग्ध लगा, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान की मौजूदगी में उसे खोला गया।सूटकेस के अंदर प्लास्टिक और कपड़े में लिपटा एक व्यक्ति का सिर कटा धड़ मिला। जांच में पता चला कि मृतक के हाथ और पैर भी काटे गए थे। शुरुआती तौर पर रेलवे पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया, लेकिन बाद में इसे हत्या में बदलकर जांच चेन्नई पुलिस को सौंप दी गई।

अस्पताल के प्लास्टिक कवर से मिला सुराग
फॉरेंसिक जांच के दौरान घटनास्थल से लाल और पीले रंग के प्लास्टिक कवर बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर अस्पतालों में किया जाता है। पुलिस ने इन कवरों की जांच करते हुए उन्हें चेन्नई के तारामणि स्थित एक अस्पताल से जोड़ा। इसके साथ ही साइबर और सीसीटीवी टीमों ने इलाके के 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो-रिक्शा की पहचान हुई।

ओला, उबर और रैपिडो डेटा से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने ओला, उबर और रैपिडो जैसी कैब सेवाओं के रिकॉर्ड खंगाले और रेलवे स्टेशन तक हुई बुकिंग की जांच की। इसी दौरान एक विशेष ऑटो-रिक्शा बुकिंग का पता चला, जिसने जांच को नई दिशा दी। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने चेन्नई के टेनामपेट इलाके में छापा मारकर 30 वर्षीय रेहमा खातून और उसके 36 वर्षीय दोस्त अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मूल रूप से असम के रहने वाले हैं।

पति के उत्पीड़न से परेशान थी महिला
पुलिस पूछताछ में रेहमा खातून ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसका पति 35 वर्षीय अमीर अली अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और अन्य महिलाओं के साथ संबंध भी रखता था। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। आरोप है कि इसी वजह से रेहमा ने अपने दोस्त अशरफ अली के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, 2 जून को दोनों आरोपियों ने अमीर अली के दूध में सात नींद की गोलियां मिला दीं। जब वह बेहोश हो गया तो धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से शव का सिर, हाथ और पैर अलग कर दिए।

अलग-अलग जगहों पर फेंके शव के अंग
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 5 जून को धड़ को सूटकेस में भरकर पेरम्बूर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। वहीं कटे हुए हाथ और पैर टेनामपेट स्थित घर के पास बकिंघम नहर में फेंक दिए गए। इसके अगले दिन 6 जून को सिर को प्लास्टिक में लपेटकर चेंगलपट्टू के पास कोलावई झील में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर नहर से हाथ-पैर और झील से सिर बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

शिवपाल यादव का बड़ा दावा: केशव मौर्य और राजभर को घेरा, बोले— '2027 में खुद विधानसभा नहीं पहुंच पाएंगे'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 09 जून 2026। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को सैफई भेजने की बात करने वाले नेता वर्ष 2027 […]

You May Like

पहले काम का अधिकार छीना, अब निवाला भी छीन रही है मोदी सरकार: खरगे....|....'राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद अब चढ़ावे में हेराफेरी': AAP और सपा के आरोपों पर ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार....|....मातम में बदलीं सगाई की खुशियां: 3 वाहनों की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला महाराष्ट्र....|....शिवपाल यादव का बड़ा दावा: केशव मौर्य और राजभर को घेरा, बोले— '2027 में खुद विधानसभा नहीं पहुंच पाएंगे'....|....चेन्नई हत्याकांड: पति को मारकर शव के किए टुकड़े, सूटकेस में धड़ भर रेलवे स्टेशन पर फेंका; पत्नी-दोस्त गिरफ्तार....|....मणिपुर के कांगपोकपी में सुरक्षा स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या, नगा समुदाय में घटना को लेकर गुस्सा....|....राज्यसभा उपचुनाव: 'सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता, सम्मान हमेशा रहेगा'; भुजबल की नाराजगी पर NCP का जवाब....|....‘अमित शाह के बुलावे पर नैतिकता खत्म हो जाती है’ सागरिका घोष पाला बदलने वाले बागी नेताओं पर बरसीं....|....'पहली नजर का प्यार बकवास है'; कंगना रनौत ने आधुनिक रिश्तों पर की बात; कहा- 'इंस्टाग्राम रील से तुलना न करें'....|....स्कूल, कॉलेजों में शुल्क वृद्धि तत्काल वापस ले सरकार - कांग्रेस