प्रियंका गांधी की जनता से अपील- 45 साल पहले दादी को मुश्किल से बचाया, अब भाई को संकट से निकालें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 27 अप्रैल 2023। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह से झूठे मामलों में फंसाकर भाई राहुल गांधी को संसद से बाहर किया गया है, 45 वर्ष पहले दादी इंदिरा के साथ भी ऐसा ही किया गया था। तब चिक्कमगलुरु के लोगों ने उन्हें फिर से संसद में पहुंचाया था। आज इसी तरह उनके पोते राहुल को भी झूठे मामले में संसद से बाहर किया गया है।

प्रियंका ने कहा, राहुल और मेरे पूरे परिवार को पूरा भरोसा है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। भगवान का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा, क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह शृंगेरी में देवी शारदंबा की पूजा करने के बाद शंकराचार्य से मिलीं। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि संघर्ष के दौर में इंदिरा गांधी भी यहां आई थीं। उस दिन भी आज की ही तरह बारिश हो रही थी, यह शुभ संकेत होता है। आज फिर से तुम्हारा परिवार मुश्किल में है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

मैसूर में सीखा डोसा बनाना  
मैसूर में प्रियंका कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार व पार्टी राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ मयलारी होटल पहुंचीं। उन्होंने होटल के मालिक से कहा कि वह डोसा बनाना सीखना चाहती हैं। इसके बाद स्टाफ उनके साथ किचन पहुंचा। प्रियंका ने तवे पर डोसा तैयार तो कर दिया, लेकिन जब पलटने की बारी आई, तो डोसा टूट गया। इस दौरान वहां हंसी-ठहाकों के बीच चुनाव का पूरा तनाव गयाब हो गया।

Leave a Reply

Next Post

'मन की बात' कार्यक्रम के मुरीद हुए सितारे, आमिर बोले- ये ऐतिहासिक पल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। पीएम नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित करते हैं और उनको प्रेरित भी करते हैं। इस रविवार यानि 30 अप्रैल को पीएम के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। 100वें एपिसोड के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग