Neemuch Violence: दिग्विजय का सवाल- क्या मस्जिद जलाई गई? रामेश्वर का पलटवार- आप जज क्यों बन रहे हैं?

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नीमच 17 मई 2022। मध्य प्रदेश के नीमच में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदाय भिड़ गए। इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से सवाल किया- क्या मस्जिद जलाई गई? इस पर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया कि यह जांच का विषय है, आप जज क्यों बन रहे हैं?

दरअसल, नीमच में सोमवार शाम को हनुमान जी की प्रतिमा लगाने को लेकर दो समुदाय में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में बहस से हुई शुरुआत पत्थरबाजी तक पहुंच गई। वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी तक हो गई। प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर रखी है। 

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से सवाल किया कि क्या हुनमान जी की मूर्ति स्थापना करने की प्रशासन से स्वीकृति ली गई? उत्तर मिला- जी नहीं। क्या जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित की गई वह भूमि निजी या शासकीय है। उत्तर- शासकीय। दिग्गी ने एक प्रश्न किया कि क्या मस्जिद जलाई गई? इस पर कुछ हिस्सों में आग लगाने का जवाब मिला। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया कि जिस जमीन पर मस्जिद बनी है वो जमीन आपने उन्हें खरीद कर दी है? हनुमान जी का मंदिर बन रहा है तो आपको और मुसलमानों को क्यों आपत्ति? मस्जिद में आग लगी, लगाई या खुद लगाई गई यह पुलिस की जांच का विषय है, आप जज क्यों बन रहे हैं?

दिग्विजय सिंह ने नीमच के सभी वर्गों से शांति की अपील की है। उन्होंने लिखा कि लड़ते नेता है और मरता निर्दोष गरीब है। मत भूलो। साथ ही दिग्विजय सिंह ने उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध किया कि आप भारतीय संविधान व कानून से जुड़े हुए हैं। किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। इतने दबाव में मत आइए। हमें मालूम है जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है उसी में नीमच भाजपा के विधायक जी भी रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अभिव्यक्ति की आजादी में ट्विटर का भरोसा नहीं, एलन मस्क की डील से कर्मचारियों को 'नफरत'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 17 मई 2022। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण प्रस्ताव के बाद से इस चर्चित सोशल मीडिया साइट को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। अब कंपनी के एक वरिष्ठ इंजीनियर की  सीक्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह कह […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग