आचार्य प्रमोद कृष्णम का आरोप : वामपंथियों ने किया कांग्रेस पर कब्जा, पार्टी में भाजपा के एजेंट सक्रिय

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 मई 2022। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पर कुछ वामपंथी दल के लोगों ने कब्जा कर लिया है जो स्वयं को ज्यादा सेकुलर साबित करने के लिए हिंदू आस्थाओं का लगातार अपमान कर रहे हैं। इससे कांग्रेस पार्टी का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी में कुछ नेता भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और उनकी हरकतों से पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ने जा रहे हैं और उनके बारे में यह अफवाह वही लोग फैला रहे हैं जिन्हें कांग्रेस के मूल सिद्धांतों में भरोसा नहीं है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अमर उजाला से कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस महात्मा गांधी, नेहरू और इंदिरा गांधी के आदर्शों वाली पार्टी रही है। महात्मा गांधी स्वयं भगवान राम के सबसे बड़े उपासक थे और इंदिरा गांधी देवरहा बाबा की भक्त थीं। सोनिया गांधी कुंभ में स्नान कर चुकी हैं तो राहुल गांधी भी स्वयं को बार-बार शिवभक्त साबित कर चुके हैं। लेकिन उनकी पार्टी के कुछ लोग जो न तो कांग्रेस को समझते हैं और न ही संविधान की धर्म निरपेक्ष भावना का सही अर्थ समझते हैं, वे स्वयं को ज्यादा सेकुलर साबित करने के लिए हिंदू आस्थाओं का अपमान करने में जुटे हुए हैं। इससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के संविधान को सेकुलर बनाया गया है, लेकिन सेकुलर होने का अर्थ किसी धर्म का अपमान करना नहीं है। यदि ऐसा होता तो संविधान के पृष्ठों पर भगवान राम के दरबार का चित्र अंकित न होता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी पर संस्कृत में जहां धर्म होता है, वहीं विजय होती है न लिखा होता। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सहित विपक्ष के नेताओं को समझना चाहिए कि सेकुलर होने का अर्थ किसी धर्म का विरोध करना नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

मंदसौर और झाबुआ के अधिकारियों से बोले शिवराज, पानी बचाओ नहीं तो बड़े संकट का सामना करना होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 24 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुबह 6:30 बजे कलेक्टरों के साथ मीटिंग जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को उन्होंने झाबुआ और मंदसौर के अधिकारियों से चर्चा की। यह जाना कि राज्य और केंद्र सरकारों की योजनाओं का क्रियान्वयन जमीन पर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल