पाकिस्तान अफगानिस्तान के बीच सुलझा बॉर्डर मसला, जानिए क्यों फिर भड़क सकता है मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 25 दिसंबर 2021। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा विवाद को आम सहमति से सुलझा लिया गया है। रिपोर्ट बताती है कि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई है कि बाड़ और बॉर्डर को लेकर दोनों पक्षों की सहमति से आगे काम किया जाएगा।  हालांकि यह साफ नहीं है कि बातचीत किस स्तर पर हुई है। बता दें कि हाल में तालिबान लड़ाकों ने बॉर्डर पर बाड़ लगाने से रोक दिया था और कांटेदार तार छीन लिए थे। लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को बाड़ लगाने को लेकर चेतावनी दी थी। इस बाद घटनास्थल वाले इलाके में तनावपूर्ण स्थति बन गई। बाद में दोनों पक्षों के रक्षा मंत्रालय ने बातचीत की। तालिबान के सीमा और कबायली मामलों के मंत्रालय ने भी कथित तौर पर इस बातचीत में हिस्सा लिया। अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने बुधवार को इलाके का दौरा किया और स्थिति को सामान्य किया। उन्होंने बताया कि मामले को शांति से सुलझा लिया गया है।

रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान 2017 से 2600 किलोमीटर लंबे अफगानिस्तान बॉर्डर पर बाड़ लगा रहा है कि ताकि आतंकी घुसपैठ और तस्करी को खत्म किया जा सके। पाकिस्तान सेना बाड़ लगाने के साथ ही बॉर्डर पोस्ट बना रही है और गार्ड्स की तैनाती कर रही है। पाक अधिकारियों की मानें तो बाड़ लगाने का 90 फीसद काम पूरा किया जा चुका है।

बॉर्डर को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं

पाकिस्तान अफगानिस्तान संबंधों में बाड़ लगाना विवाद का मसला रहा है। अफगानिस्तान पक्ष औपनिवेशिक काल के दौरान किए गए सीमा निर्धारण पर मानते हैं। पाकिस्तान इस बात पर जोर देता है कि दोनों देशों को अलग करने वाली रेखा, जिसे डूरंड रेखा भी कहा जाता है, वैध अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। यही कारण है कि दोनों पक्षों के विवाद है। बॉर्डर विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच इतिहास में घातक संघर्ष भी हुए हैं।

पाकिस्तान को तालिबान से उम्मीद

पाकिस्तान हमेशा से यह उम्मीद करता रहा है कि तालिबान बॉर्डर को सुलझाने में मदद करेगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। पिछले तालिबान शासन के दौरान भी तालिबान ने बॉर्डर मसले को सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए थे। अगस्त में तालिबान प्रवक्ता ने कहा था कि अफगान लोग पाकिस्तान द्वारा बाड़ लगाए जाने का विरोध करते हैं। बाड़ ने लोगों को उनके परिवारों से दूर कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

तैयारी: ओमिक्रॉन व कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, 10 राज्यों में उतारी गईं केंद्रीय स्वास्थ्य टीमें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे ने सरकार के साथ ही साथ विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ा दी है। देश में ऐसे दस राज्य चिह्नित किए गए हैं जहां ओमिक्रॉन व कोरोना की संक्रमण दर में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर