सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान : कहा- पंजाब में हमारी सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री,पुराने बकाया बिल माफ और 24 घंटे बिजलीं

indiareporterlive
शेयर करे

चंडीगढ़ 29 जून 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पंजाब में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही। पंजाब में चुनाव जीतने पर उन्होंने हर पंजाबी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया। इसके अलावा पंजाब में 24 घंटे बिजली देने और पुराने सभी बकाया घरेलू बिल माफ करने का भी वादा किया गया।

इससे पहले केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में किए गए एक ट्वीट में कहा था…‘दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। इससे महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।’

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पार्टी को पहले से तय स्थल पर संवाददाता सम्मेलन करने की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का डर इस हद तक पहुंच गया है कि उनके कार्यालय ने हमें पूर्व में तय किए गए स्थान पर प्रेस कान्फ्रेंस करने की इजाजत नहीं दी। चंडीगढ़ में केजरीवाल की घोषणा के बाद कैप्टन और उनकी पार्टी को 440 वोल्ट का करंट भेजेंगे। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन सभी आरोपों का खंडन किया था।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा, SC का आदेश- राशि तय करे सरकार, 6 हफ्ते में गाइडलाइन बनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जून 2021। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कोरोना वायरस से मरने वालों के परिवार को मुआवजा देने के मामले में अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि केंद्र कोविड से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा दे। कोर्ट […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ