कचरा समझ कर फेंक दिया डायनासोर के करोड़ों साल पुराने अंडे, खोजबीन शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नर्मदापुरम 28 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से वैज्ञानिक धरोहर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शासकीय नर्मदा कॉलेज के प्राणी शास्त्र संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए डायनासोर के जीवाश्म (लगभग पांच अंडों के सेल) को कर्मचारियों ने कचरा समझकर फेंक दिया। अब कॉलेज प्रशासन जीवाश्म की खोजबीन कर रहा है। प्रोफेसर डॉ. रवि उपाध्याय ने बताया कि करीब 15 साल पहले उनकी रिसर्च टीम को क्षेत्र में खुदाई के दौरान डायनासोर के अंडे और हड्डियां मिली थीं। इन्हें कॉलेज के संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन हाल ही में कॉलेज लौटने पर उन्होंने पाया कि जीवाश्म गायब हैं। रिसर्च टीम में वनस्पति विज्ञान के रिटायर प्रोफेसर डॉ. के. डब्ल्यू. शाह, पुरातत्वविद् वसीम खान और डॉ. उपाध्याय प्रमुख सदस्य थे। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि इस खोज पर आगे रिसर्च की बड़ी संभावना थी, लेकिन अब स्थिति गंभीर है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा है तो यह गंभीर विषय है। पता करवाया जा रहा है।’ गौरतलब है कि तत्कालीन नर्मदापुरम कमिश्नर जे.एन. कंसोटिया ने भी इन जीवाश्मों पर आगे रिसर्च कराने पर जोर दिया था और रायसेन कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी थी। इसी सिलसिले में डॉ. उपाध्याय पुणे के एक संस्थान भी गए थे। लेकिन सरकारी अनुमति न मिलने से शोध आगे नहीं बढ़ पाया।

Leave a Reply

Next Post

'मन की बात' में पीएम मोदी: आरएसएस की निस्वार्थ सेवा और अनुशासन को बताया असली ताकत, बोले- हर काम में...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 सितंबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि निस्वार्थ सेवा की भावना और अनुशासन का पाठ ही संघ की असली ताकत है और इसके असंख्य स्वयंसेवकों के हर कार्य […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल