गैस सिलेंडर नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, मौक पर पुलिस के साथ पहुंची नायब तहसीलदार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आरंग 12 अप्रैल 2026। गैस एजेंसी में लगभग 25 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. आरंग क्षेत्र के एकमात्र गिरिज इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर मिलने की सूचना पर लोगों की लंबी कतार लगी थी. कड़ी धूप में लोग खड़े रहे, लेकिन जब गैस नहीं आने की सूचना मिली तो आक्रोश फूट पड़ा। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के लोग लगभग 25 दिनों से उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए रतजगा कर रहें हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें एजेंसी ने 12 अप्रैल को गैस सिलेंडर मिलने की जानकारी दी थी. सुबह से लाइन बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे. कई घंटों तक कतार में लगने के बाद उन्हें पता चला कि गैस सिलेंडर नहीं आ रहा तो एजेंसी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा. सभी ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों के चक्के थम गए. सूचना पर मौके पर नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंची. उन्होंने काफी देर समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बता दें कि आरंग में गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी में लगभग 20000 घरेलू गैस उपभोक्ता है. आम जनता की परेशानी को देखते हुए आरंग नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के साथ गैस एजेंसी के मालिक हिमांशु सिंह ठाकुर के साथ 1 अप्रैल को बैठक हुई थी. बैठक में खाद्य निरीक्षक राकेश साहू भी उपस्थित थे. इस दौरान गैस एजेंसी की नाकामी और बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद गैस एजेंसी को व्यवस्था को सुधारने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था. हालांकि 10 दिन बीत जाने के बाद भी गैस एजेंसी की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है. नतीजा यह रहा कि लोगों को अभी भी घंटों लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है. 

कर्मचारी पर बदमीजी का आरोप… रात 3 बजे से लगा रहे लाइन

आम उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं से बदतमीजी से बात करते है और सही जवाब नहीं देते.ऑनलाइन बुकिंग हो जाने के बाद भी पहले पर्ची के लिए लाइन लगाना पड़ता है. उसके बाद गैस सिलेंडर के लिए रात 3 बजे से लाइन लगाना पड़ता है. आलम ये है कि उपभोक्ता 20 किमी की दूरी से आते है वो रातभर गैस एजेंसी के पास रतजगा करते है.जब गैस ऑफिस खुलता है तो जानकारी मिलती है कि गैस नहीं मिलेगी.गैस एजेंसी के लगातार टालमटोल करने के कारण उपभोक्ताओं को गैस की काफी किल्लत हो रही है।

एक और गैस एजेंसी की मांग

आरंग में गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी से आमजनता के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं. आम लोगों की परेशानियों को बताने जब पार्षद गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी को कॉल करते हैं, तो एजेंसी के कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के कॉल तक रिसीव नहीं करते. हाल में हुई बैठक में सभी पार्षदों ने आरंग में एक और गैस एजेंसी की मांग की, जिससे गिरिजा गैस एजेंसी की मनमानी बंद हो और लोगों को राहत मिल सके. गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी की शिकायत आईओसी के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई है. अब देखने वाली बात है कि आम जनता की परेशानियों का सबब बन चुकी इस गैस एजेंसी से कब छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Next Post

प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का विरोध : शीशी बॉटल व्यापारियों ने कहा – व्यापार ठप होने से हो रहा आर्थिक नुकसान, पूर्व मंत्री ननकीराम बोले – फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के शीशी (कांच) बॉटल व्यापारी एकजुट हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की अगुवाई में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा है कि प्लास्टिक में शराब बेचना […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार