हंगरी और सर्बिया ने भी दी भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता, भारत बायोटेक ने जताई खुशी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2021। हंगरी और सर्बिया ने भी भारत के COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र की मान्यता के लिए सहमती दे दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण प्रमाणपत्रों की मान्यता से लोगों को महामारी के बाद की दुनिया में शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन और अन्य चीजों के लिए दूसरे देशों में जाने में मदद मिलेगी।

बागची ने एक ट्वीट में कहा, “एक और देश ने भारत के टीकाकरण प्रमाणपत्र को मान्यता दिया है। सर्बिया के साथ पारंपरिक मित्रता कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता में तब्दील हुई है। एक दूसरे ट्वीट में बागची ने लिखा, “कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता शुरू होती है! भारत और हंगरी एक-दूसरे के कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों को मान्यता देने के लिए सहमत हैं। शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन और उससे आगे के लिए गतिशीलता की सुविधा प्रदान करेंगे।

यह घटनाक्रम यूके सरकार द्वारा टीकाकरण किए गए भारतीय यात्रियों के लिए अनिवार्य संगरोध की आवश्यकता को हटाने के निर्णय के एक दिन बाद आया है। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने एक ट्वीट में कहा, “यूके जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से कोविशील्ड या यूके द्वारा अनुमोदित किसी अन्य वैक्सीन के जरिए पूरी तरह से टीका लगाए गए व्यक्ति को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा।”

इससे पहले भारत बायोटेक ने एक ट्वीट में कहा, हमने एक और मुकाम हासिल किया है, कोवैक्सीन को हंगरी में जीएमपी प्रमाणपत्र दिया गया। यह यूरोपीय नियामकों से भारत बायोटेक को मिला पहला ईयूड्रैगडीएमपी अनुपालन प्रमाणपत्र है। ट्विटर पर डाले गए एक नोट में कहा गया कि हंगरी के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड न्यूट्रिशन ने कोवैक्सीन के विनिर्माण के लिए जीएमपी प्रमाणपत्र दिया है। भारत बायोटेक ने कहा कि जीएमपी प्रमाण पत्र अब ईयूड्रैगडीएमपी डेटाबेस में सूचीबद्ध है, जो विनिर्माण प्राधिकरणों के यूरोपीय समुदाय के रिकॉर्ड और अच्छे विनिर्माण अभ्यास के प्रमाण पत्र का संग्रह है। 

Leave a Reply

Next Post

सियासी घमासान: प्रशांत किशोर के संदेश के बाद ट्विटर पर भिड़े टीएमसी और कांग्रेस नेता, ममता के लिए ये बोल गए बघेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2021। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच संबंध शुक्रवार को उस समय और निचले स्तर पर पहुंच गए जब प्रशांत किशोर के संदेश के बाद बघेल ने ममता बनर्जी की नंदीग्राम की हार पर सवाल उठा दिया। वहीं इसके बाद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं