भोपाल के भारत भवन, ट्राइबल म्युजियम और राज्य संग्रहालय 171 दिन बाद पर्यटकों के लिए खोले गए,हर व्यक्ति को सिर्फ 1 घंटे के लिए मिलेगा टिकट, फोटोग्राफी पर रहेगी पाबंदी

indiareporterlive
शेयर करे

म्यूजियम में एंट्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियमों का करना होगा पालन

नए टाइम टेबल के मुताबिक, ट्राइबल म्यूजियम दोपहर 12 बजे से खोला जाएगा,भारत भवन में प्रवेश दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक मिलेगा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 04 सितम्बर 2020। भोपाल के भारत भवन, ट्राइबल म्युजियम और राज्य संग्रहालय 171 दिन बाद शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। 21 मार्च से ये बंद थे। पर्यटकों को दिया जाने वाला टिकट 1 घंटे के लिए ही होगा। संग्रहालय की तमाम गैलरियों को सिर्फ 60 मिनट में ही घूमना होगा।

संग्रहालयों में सरकार द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करना होगा। वहीं, केंद्र सरकार के अधीन संचालित मानव संग्रहालय, आरएमएनएच, रीजनल साइंस सेंटर और शौर्य स्मारक में फिलहाल पर्यटकों के प्रवेश पर रोक रहेगी। 171 दिन बाद खुले भारत भवन और राज्य संग्रहालय में लोगों की भीड़ कम रही, लेकिन ट्राइबल म्युजियम में अच्छी संख्या में लोग पहुंचे।

भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से पर्यटकों को भारत भवन में प्रवेश दिया जाएगा। कोविड के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अभी सिर्फ यहां की दो आर्ट गैलरी ( मॉर्डन आर्ट और ट्राइबल आर्ट) में ही पर्यटक घूम सकेंगे। सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद ही रहेंगी। भारत भवन में प्रवेश दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक मिलेगा।

मध्य प्रदेश की जनजाति संस्कृति और कला परंपराओं पर आधारित ट्राइबल म्यूजियम भी बीते 21 मार्च को कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था। यहां पर लोगों की आवाजाही को पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब एक बार फिर यह म्यूजियम आम लोगों के लिए गुलजार होने जा रहा है।

मध्य प्रदेश की जनजाति संस्कृति और कला परंपराओं पर आधारित ट्राइबल म्यूजियम भी बीते 21 मार्च को कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था। यहां पर लोगों की आवाजाही को पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब एक बार फिर यह म्यूजियम आम लोगों के लिए गुलजार होने जा रहा है।

इन संग्रहालयों में अभी भी नो एंट्री

मानव संग्रहालय : बंद

आरएमएनएच : बंद

रीजनल साइंस सेंटर : बंद

शौर्य स्मारक : बंद

सप्रे म्यूजियम : 1 अक्टूबर से खुलेगा।

हर विजिट के बाद सैनिटाइज होंगे संग्रहालय

  • पर्यटक दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक कर सकेंगे विजिट।
  • हर विजिट के बाद संग्रहालय को 20 मिनट बंद कर सैनिटाइज किया जाएगा।
  • एक समय में एक दीर्घा में सिर्फ 50 दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा।
  • दीर्घा के अंदर किसी भी प्रकार के प्रादर्शों को छूना मना है।
  • पर्यटक संग्रहालय के अंदर फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

राजभवन में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन : विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की शंकाओं का किया समाधान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 4 सितंबर 2020। राजभवन के सचिव सोनमणि बोरा के मार्गदर्शन में राजभवन में आज कोरोना वायरस के संक्रमण और उसके बचाव के संबंध में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डब्लयूएचओ के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. प्रणीत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं