सिक्किम को मिला दुनिया के पहले पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य का दर्जा, सरकार ने ऐसे मनाई खुशी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मार्च 2023। सिक्किम दुनिया का पहला जैविक राज्य कई माह पहले बन गया था लेकिन अब उसे प्रमाण पत्र भी मिल गया है। लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सिक्किम को दुनिया के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। सिक्किम को अपराध मुक्त प्रदेश और सबसे अच्छे प्रशासन वाला राज्य भी माना गया है। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने इसे लेकर सिक्किम को बधाई दी है। सिक्किम के पहला जैविक प्रदेश बनने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिक्किम के चार मंत्रियों के साथ मिलकर एक विशेष डाक कवर भी जारी किया। 

बता दें कि साल 1960 में भारत में हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी। इसके चलते अधिक अनाज उत्पादन के लिए फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल भी बढ़ा। जिससे मिट्टी की गुणवत्ता और पानी, हवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे हालात में भारत के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम ने जैविक खेती की तरफ कदम बढ़ाए और अब यह राज्य दुनिया का पहला जैविक राज्य है और पूरी दुनिया में इसे नजीर की तरह पेश किया जाता है। 

बता दें कि जैविक तरीका खेती का प्राचीन तरीका है, जिसमें खेती में केमिकल फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और प्राकृतिक खादों जैसे गाय-भैंस के गोबर, कंपोस्ट खाद, नीम खाद आदि का इस्तेमाल कर उत्पादन किया जाता है। इससे जमीन की गुणवत्ता भी खराब नहीं होती। सिक्किम ने पहले 75 हजार हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती की शुरुआत की। इसके तहत सिक्किम की सरकार ने तय जमीन पर रसायनिक खाद के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी। उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया। जब इससे फायदा हुआ तो धीरे धीरे जैविक खेती की जमीन को बढ़ाया गया। अब सिक्किम में सारी खेती जैविक तरीके से ही होती है। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला! विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 06 मार्च 2023। पाकिस्तान में एक और आतंकवादी हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में हुए एक धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। यह हमला सोमवार को ब्लूचिस्तान को बोलान इलाके में हुआ। पाकिस्तानी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ