डबल मर्डर मामलें में आरोपी को दो बार आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कवर्धा 11 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश गितेश कुमार कौशिक की अदालत ने आरोपी अश्वनी पांडेय को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही धारा 201 के तहत सात वर्ष के कठोर कारावास और कुल 21 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि यह अपराध अत्यंत गंभीर और जघन्य प्रकृति का है, लेकिन इसे ‘दुर्लभतम में विरलतम’ श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, इसलिए मृत्युदंड उचित नहीं माना गया।

यह मामला वर्ष 2024 में कवर्धा थाना क्षेत्र में सामने आया था, जब वसुंधरा वैष्णव और उनकी पुत्री पार्वती वैष्णव के शव एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। कमरे में सामान बिखरा हुआ था, अलमारी के शीशे टूटे थे और शवों के पास फिनाइल की गोलियां भी पाई गई थीं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि दोनों की मौत गला घोंटने से हुई थी और शरीर पर संघर्ष के निशान भी पाए गए थे, जिससे यह साबित हुआ कि घटना से पहले विरोध किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अश्वनी पांडेय मृतका वसुंधरा वैष्णव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

घटना के बाद उसका फरार हो जाना पुलिस के लिए बड़ा सुराग बना। तकनीकी और साइबर जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल से गिरफ्तार किया था। उसके पास से स्कूटी भी बरामद की गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। मौके से ताला काटने के औजार, दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई, जिन्हें अदालत ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना। अदालत ने कहा कि यह अपराध समाज के लिए गंभीर संदेश देता है, हालांकि इसे मृत्युदंड योग्य श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। आरोपी 27 फरवरी 2024 से न्यायिक हिरासत में है और यह अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। इस फैसले के साथ लंबे समय से चर्चित इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

एमपी में राज्यसभा चुनाव: 3 नहीं 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव! 4 मई पर टिकी सियासी नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 11 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल राज्य से तीन सीटें खाली होना तय है, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं कि यह संख्या चार तक पहुंच सकती है। इसका पूरा दारोमदार तमिलनाडु विधानसभा […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार