नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी ने स्वीकार किया, इसे लागू करने के लिए पूरा देश काम कर रहा है: शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मार्च 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को सभी ने स्वीकार किया है और पूरा देश इसे लागू करने के लिए काम कर रहा है जबकि अतीत में एनईपी के वैचारिक जुड़ाव के कारण विवाद हुआ था। शाह ने गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में स्नातक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनईपी 2020 शिक्षा को संकीर्ण सोच के दायरे से बाहर लाने का काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर, शिक्षा नीतियों का विवादों में फंसने का इतिहास रहा है। अतीत में दो एनईपी लाई गई थी और वे हमेशा विवादों से घिरी रही।”

उन्होंने विवादों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हमारी शिक्षा नीति को विचारधारा से जोड़कर उस विचारधारा के सांचे में बदलने की परंपरा रही है।” गृह मंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन नरेंद्र मोदी 2022 में जो शिक्षा नीति लाए थे उसका न तो कोई विरोध कर सका और न ही आरोप लगा सका। एक तरह से पूरे समाज ने इसे स्वीकार किया है और पूरा देश इसे लागू करने के लिए आगे बढ़ रहा है।”

Leave a Reply

Next Post

भारत विरोधी ताकतें नुकसानदेह आख्यान चला रहीं, इसे बेअसर करने की जरूरत : धनखड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मार्च 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि भारत विरोधी ताकतें देश के विकास को रोकने और इसके कार्यात्मक लोकतंत्र को कलंकित करने के लिए ‘‘नुकसानदेह आख्यान” चला रही हैं तथा इस तरह के ‘‘दुस्साहस” को बेअसर करने की जरूरत […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'