मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 29 दिसम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज मंथन सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रवास जनवरी के प्रथम सप्ताह में संभावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के मद्देनजर उन्होंने आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर को विभिन्न योजना के हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों को सूचना, सभास्थल पर सामग्री वितरण, मल्टीयूटिलिटी सेंटर में सम्पूर्ण व्यवस्था, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय को आमंत्रण कार्ड,सभास्थल पर सामग्री वितरण, मंच पर फ्लेक्स की व्यवस्था, वन विभाग को लोक निर्माण विभाग की मांग पर पर्याप्त मात्रा में बांस बल्ली की उपलब्धता, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को आमसभा में मुख्य मंच में संपूर्ण व्यवस्था, सर्किट हाउस में अनवरत विद्युत व्यवस्था, जनरेटर व्यवस्था, हेलीपेड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पेयजल, जिला खाद्य अधिकारी को स्वल्पाहार, जिला शिक्षा अधिकारी को अंग्रेजी माध्यम स्कूल का अवलोकन कराने संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह उन्होंने शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं पर स्टाॅल लगाने के भी निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, एडीएम बी.एस.उईके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करेसड़क दुर्घटनाओं के कारणों को पहचान कर जरूरी उपाय हेतु लिया गया निर्णय इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 दिसम्बर 2020। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर जरूरी उपायों हेतु निर्णय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल