आज मां दंतेश्वरी के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु

Indiareporter Live
शेयर करे

शोक के चलते बंद रहा मंदिर, गुरुवार से फिर शुरू होंगे दर्शन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 जगदलपुर, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मां दंतेश्वरी मंदिर आज बुधवार को बंद रहेगी। श्रद्धालु आज मां दंतेश्वरी की दर्शन नहीं कर पाएंगे। दरअसल, मंदिर के प्रधान पुजारी के घर दुःखद घटना होने के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया। हालांकि मंदिर 20 अगस्त यानि कल गुरूवार से खोला जाएगा।

दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को बुधवार को निराशा देखने को मिली। जिसका कारण है कि प्रधान पुजारी के घर दुःखद घटना होने के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया। वहीं मंदिर को पूरी तरह से शुद्धिकरण किये जाने के बाद गुरुवार को फिर से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

बता दें कि मां दन्तेश्वरी मन्दिर दंतेवाड़ा के प्रधान पुजारी हरेन्द्रनाथ जिया की पुत्रवधु और सहायक पुजारी गिरीशनाथ जिया की धर्मपत्नी प्रगति जिया (लकी) का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही नगर समेत समूचे इलाके में शोक व्याप्त हो गई। 

जिया परिवार में हुए इस शोक के चलते मां दंतेश्वरी मंदिर के पट बुधवार 19 अगस्त को बंद कर दिया गया है। वहीं 20 अगस्त गुरुवार को मंदिर में पूरी तरह से शुद्धिकरण के बाद मंदिर के पट को खोला जाएगा। इसके अलावा आज जितने भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आये हुए थे, उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को बाहर से ही माता के हाथ जोड़कर निकलना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

शेयर करेमाय भारत की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर ‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क बस्तर के युवाओं को माय भारत से जोड़कर प्रतिभा और नेतृत्व के नए […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल