युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

Indiareporter Live
शेयर करे

‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क

देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ से अधिक युवा, छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से अधिक पंजीकृत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 19 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात कही।

युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने माय भारत की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को इस मंच से जोड़ने और विभिन्न विभागों की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए व्यापक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा शक्ति को विकसित भारत के संकल्प का प्रमुख आधार माना गया है।

सही दिशा और अवसर मिलने पर बदल सकती है तस्वीर
सीएम साय ने कहा कि आज का युवा तकनीक और डिजिटल माध्यमों के जरिए पूरी दुनिया से जुड़ा है। उसकी सोच व्यापक है और वह तेजी से बदलाव को आत्मसात करने के साथ नवाचार करने की क्षमता रखता है। युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक और राष्ट्रहित के कार्यों में लगे, इसके लिए उन्हें सही दिशा, अवसर और मंच उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यही युवा देश और प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

हर क्षेत्र में बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, कौशल विकास, कृषि, तकनीकी शिक्षा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां युवा शक्ति का सहयोग उपयोगी हो सकता है, वहां माय भारत के माध्यम से उन्हें अवसर दिए जाएं। इससे युवाओं को व्यावहारिक अनुभव मिलने के साथ उनकी रचनात्मकता का समाज के हित में उपयोग होगा।

उन्होंने ‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ की भावना के अनुरूप ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क विकसित करने के निर्देश दिए। डिजिटल डिटॉक्स, सेवा भाव, सामाजिक जुड़ाव और सामुदायिक उत्तरदायित्व से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा देने को कहा।

देश में 2.65 करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े
बैठक में बताया गया कि ‘मेरा युवा भारत’ युवाओं को सरकार, समाज और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने वाला डिजिटल एवं भौतिक मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2023 को इसका शुभारंभ किया था। वर्तमान में देशभर में 2.65 करोड़ से अधिक युवा माय भारत प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से अधिक युवा इससे जुड़ चुके हैं।

बस्तर के युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने बस्तर के युवाओं को माय भारत से व्यापक स्तर पर जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर हिंसा और भय के दौर को पीछे छोड़कर शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में वहां के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माय भारत के माध्यम से बस्तर के युवाओं की प्रतिभा को पहचान और अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

यंग लीडर्स डायलॉग को बताया अहम पहल
मुख्यमंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 में इसमें 30 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ में भी ‘विकसित छत्तीसगढ़ यंग लीडर्स डायलॉग’ आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके जरिए खेल, स्वास्थ्य, पंचायत, कौशल विकास, पर्यटन, कृषि और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ में चांदी का आवरण हटाने की मांग पर कांवड़ियों ने मोहान रोड किया जाम, एंबुलेंस भी फंसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 19 अगस्त 2026। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए परियर (बिठूर) गंगाघाट से निकली नंगे पांव कांवड़ यात्रा बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट स्थित मोहान रोड पहुंची। यहां बैदेही सेना के नेतृत्व में करीब 3,500 कांवड़ियों ने शिवलिंग पर लगे चांदी […]

You May Like

अपने 600वें टेस्ट में जीता भारत: गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया....|....सड़क सुधार में उज्जैन ने बनाया रिकॉर्ड....|....लखनऊ में चांदी का आवरण हटाने की मांग पर कांवड़ियों ने मोहान रोड किया जाम, एंबुलेंस भी फंसी....|....युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय....|....आज मां दंतेश्वरी के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु....|....केरल के दो नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स का CJI ने किया उद्घाटन....|....स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख निर्माण में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल....|....उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा....|....कांवड़ यात्रा में युवती पर हमला कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल-वंदना राजपूत....|....आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों से जबरन रैप वॉक करवाना महिला सम्मान पर हमला, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई