लखनऊ में चांदी का आवरण हटाने की मांग पर कांवड़ियों ने मोहान रोड किया जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए परियर (बिठूर) गंगाघाट से निकली नंगे पांव कांवड़ यात्रा बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट स्थित मोहान रोड पहुंची। यहां बैदेही सेना के नेतृत्व में करीब 3,500 कांवड़ियों ने शिवलिंग पर लगे चांदी के आवरण को हटाकर सीधे जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मोहान रोड पर भीषण जाम लग गया। कई एंबुलेंस और जरूरी वाहनों के फंसने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कांवड़ियों का कहना है कि वे परियर गंगाघाट से गंगाजल लेकर नंगे पांव पैदल बुद्धेश्वर महादेव मंदिर जा रहे हैं। उनकी मांग है कि जलाभिषेक के समय शिवलिंग पर लगा चांदी का आवरण हटा दिया जाए, जिससे श्रद्धालु प्रत्यक्ष दर्शन करते हुए सीधे शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ा सकें। उन्होंने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से समय रहते इस संबंध में निर्णय लेने की मांग की।

बैदेही सेना के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, महंत अनमोल द्विवेदी और महामंत्री अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से बुद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करना है। सूचना पर एसीपी काकोरी शकील अहमद के साथ पारा और काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम होने से मोहान रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी वाहनों के फंसने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस यातायात व्यवस्था सामान्य कराने के साथ ही कांवड़ियों से बातचीत कर समाधान निकालने में जुटी रही।

Leave a Reply

Next Post

सड़क सुधार में उज्जैन ने बनाया रिकॉर्ड

शेयर करेलोकपथ एप की 327 शिकायतें निपटाकर MP में रहा नंबर-1 इंडिया रिपोर्टर लाइव  उज्जैन, 19 अगस्त 2026। महाकाल की नगरी उज्जैन ने अब सड़कों की सूरत बदलने में भी नया कीर्तिमान रच दिया है। यदि आप सोचते हैं कि सरकारी विभागों में शिकायतों की फाइलें महीनों धूल खाती रहती […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल