मुंद्रा बंदरगाह पर गुजरात एटीएस ने जब्त की 70 किलो हेरोइन, मार्केट में कीमत 350 करोड़ रुपये से ज्यादा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 12 जुलाई 2022। गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से करीब 70 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इस हेरोइन की कीमत 350 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चूंकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है, इसलिए जब्त की गई हेरोइन की मात्रा और कीमत में इजाफा हो सकता है। एटीएस से सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एक शिपिंग कंटेनर की तलाशी ली। यह कंटेनर कुछ समय पहले दूसरे देश से आया था और बंदरगाह के बाहर फ्रेट स्टेशन पर रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि एटीएस को कार्गो में करीब 70 किलो हेरोइन छिपी हुई मिली। एटीएस और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) सहित विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने हाल के दिनों में अन्य देशों से गुजरात बंदरगाहों पर पहुंचने वाले शिपिंग कंटेनरों से करोड़ों रुपये की ड्रग्स जब्त की हैं।

सितंबर में पकड़ी गई थी 3,000 किलोग्राम हेरोइन
डीआरआई ने पिछले साल सितंबर में मुंद्रा पोर्ट पर दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। जानकारी के मुताबिक, यह हेरोइन अफगानिस्तान से आई थी और इंटरनैशनल मार्केट में इसकी कीमत लगभग 21,000 करोड़ रुपये थी। इस साल मई में डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 56 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी, जिसकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये है।

अप्रैल में भी जब्त हुई थी करोड़ों की अफीम
इससे पहले अप्रैल में डीआरआई ने कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 1,439 करोड़ रुपये की 205.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। इसी के आसपास गुजरात एटीएस और डीआरआई ने एक संयुक्त अभियान में एक शिपिंग कंटेनर से 450 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 90 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, जो ईरान से अमरेली जिले के पिपावाव पोर्ट पर पहुंची थी।

Leave a Reply

Next Post

विवेक अग्निहोत्री ने 'काली' फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई का उड़ाया मजाक, बोले- कोई ऐसे पागलों को...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 जुलाई 2022। काली के पोस्टर से विवाद में आईं फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई पर अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके मजाक उड़ाया है। उन्होंने लीना के इंटरव्यू को कोट किया है। इसमें वह अपने पोस्टर के बचाव में बोली हैं। इस पोस्टर में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण