कोविड केयर सेंटर के मरीजों से मिले फिडबैक में बस्तर जिला को मिला द्वितीय स्थान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिलेवार कोविड मरीजों से कोविड केयर सेंटर की सुविधाओं के संबंध में लिए गए फिडबैक में बस्तर जिले को दूसरा स्थान मिला है। कोविड मरीजों से कोविड केयर सेंटर में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाईयों की उपलब्धता, खाद्य एवं पेयजल की सुविधा, मास्क व सोशल डिस्टेसिंग तथा सेनेटाईजेशन को मुख्य आधार मानकर 4 से 9 अक्टूबर 2020 के मध्य फिडबैक लिया गया था।

इस फिडबैक में बस्तर जिले के कोविड केयर सेंटर को 88 प्रतिशत पाॅजिटिव फिडबैक मिला है। बस्तर जिले में कोविड आईसोलेशन सेंटर के रूप में 250 बिस्तर वाला आईसोलेशन सेंटर धरमपुरा, 450 बिस्तर वाला बकावंड आईसोलेशन सेंटर और 200 बिस्तर वाला कोविड अस्पताल मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में संचालित किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी सूची में बस्तर के मेडिकल काॅलेज के कोविड अस्पताल का 78 प्रतिशत पाॅजिटिव फिडबैक है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि श्री कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा का अनंतकाल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल