3 मतदानकार्मियों की मौत पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 नवंबर 2023। सीएम भूपेश बघेल ने केशकाल हादसे पर दुःख जताया है. उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा, दुःखद सूचना! केशकाल में निर्वाचन कार्य से लौट रहे तीन मतदानकार्मियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में मृतक शिक्षक शिव नेताम, संतकुमार नेताम एवं हरेन्द उइके की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

बता दें कि NH 30 पर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, बहिगांव के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है. इस हादसे में विधानसभा चुनाव कराकर मतपेटियां जमा करने के बाद कोंडागांव से लौट रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई.  इस हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा ) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फसा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा।

Leave a Reply

Next Post

वित्त मंत्रालय का ध्यान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जीएसटी के दायरे में लाने पर: सीतारमण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्रालय का ध्यान न केवल जीएसटी राजस्व बढ़ाने पर है, बल्कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को इसके दायरे में लाने के प्रयास भी जारी हैं. वह गुजरात में 12 जीएसटी सुविधा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल