‘INDI गठबंधन की योजना 5 साल में 5 पीएम देने की’, विपक्ष पर पीएम मोदी का जोरदार हमला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। उन्होंने बिहार के पाटलिपुत्र एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, “भारत को कैसा पीएम चाहिये? भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो इस दमदार देश का दम दुनिया के सामने रख सके। वहीं दूसरी ओर ये इंडी वाले हैं। इंडी गठबंधन की योजना 5 साल में 5 पीएम देने की है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी के लिए संविधान सर्वोपरि है। मोदी के लिए बाबा साहब अंबेडकर की भावना सर्वोपरि है। INDI गठबंधन को अपने वोटबैंक की गुलामी करनी है तो करें। उनको वहां जाकर मुजरा करना है तो भी करें। मैं SC, ST OBC के आरक्षण के साथ डटकर खड़ा हूं, खड़ा रहूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा,  “इंडी गठबंधन की एक ओर साजिश का भी अभी कोलकाता हाईकोर्ट ने देश के सामने खुलासा कर दिया है। इंडी वालों ने बंगाल में 77 मुस्लिम जातियों को खटाखट-खटाखट एक झटके में OBC का दर्जा दे दिया। इसके बाद सरकारी नौकरियों में जो लाभ अति पिछड़ों और OBC जातियों को मिलना चाहिए था, वो इन 77 मुस्लिम जातियों को मिलने लगा।

उन्होंने कहा, “2024 के इस चुनाव में जब मैंने इन दलों की इस साजिश का पर्दाफाश किया है। तो एक के बाद एक इनकी SC-ST-OBC आरक्षण विरोधी करतूतें सामने आ रही हैं। RJD-कांग्रेस ने मिलकर मेरे यादव, कुर्मी, कुशवाहा, तेली, कान्हू, निषाद, पासवान और मेरे मुसहर परिवारों के आरक्षण पर डाका डाल दिया है।

भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा
पीएम मोदी ने कहा, “बिहार की इस धरती ने सामाजिक न्याय को लेकर पूरे देश को दिशा दिखाई है। SC-ST-OBC के आरक्षण के अधिकार के लिए बिहार ने लंबी लड़ाई लड़ी है। लेकिन आज बिहार के जागरूक लोगों के सामने में दुख और बड़ी पीड़ा के साथ एक कड़वा सच रख रहा हूं। संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। बाबा साहेब आंबेडकर कहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा लेकिन RJD-कांग्रेस SC, ST, और OBC का कोटा खत्म करके अपने वोटबैंक को धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती हैं।

इंडी गठबंधन पर पीएम का हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “LED के बल्ब का जमाना चल रहा है और बिहार एक लालटेन लेकर घूम रहे हैं। ये ऐसा लालटेन है जो सिर्फ एक ही घर में रौशनी कर रहा है। बिहार में इस लालटेन ने अंधेरा ही अंधेरा फैलाया है।” मोदी ने कहा, “24 के इस चुनाव में एकतरफ 24 घंटे मेहनत करना वाला मोदी है तो दूसरी तरफ 24 घंटे झूठ बोलने वाला INDI गठबंधन है। वहीं दूसरी तरफ ये इंडी गठबंधन है, जिसके पास कोई काम नहीं है, देशवासियों ने इनकी छुट्टी कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, आमिर-इमाद की वापसी, पांच खिलाड़ियों का डेब्यू टूर्नामेंट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची 25 मई 2024। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम एक और आईसीसी टूर्नामेंट खेलती नजर आएगी। वहीं, गैरी कर्स्टन टीम के हेड कोच होंगे। इस […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़