पूर्वी लद्दाख में मजबूत होगा सैन्य ढांचा, दुनिया की सबसे ऊंची सड़क-सुरंग और फाइटर जेट बेस बना रहा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। भारत पूर्वी लद्दाख में दुनिया की ऊंची सड़क, सुरंग और फाइटर जेट बेस का निर्माण कर रहा है। यह सैन्य और नागरिक उपयोग के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार की योजना के तहत किया जा रहा है। यह जानकारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने शुक्रवार को दी। 

लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, ‘बीआरओ दो साल पहले उमलिंग ला दर्रे पर सबसे ऊंची सड़क बनाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। अब मिग ला-फुकचे सड़क के बनने से अगले दो कार्य सत्रों में इसे पार कर लिया जाएगा। उमलिंग ला दुनिया की सबसे ऊंची वाहनों के चलने योग्य सड़क है। 15 अगस्त को बीआरओ ने 19400 फीट की ऊंचाई पर लिकरू, मिग-ला और फुकचे को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू किया। इससे किसी भी आपात स्थिति में जल्द से जल्द सैनिकों की तैनाती में मदद मिलेगी।’ 

चौधरी ने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची बाइ-लेन सुरंग सेला भी तैयार है और उम्मीद है कि जल्द ही प्रधानमंत्री इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि सैन्य सड़क निर्माण संगठन मनाली को जांस्कर से लेह तक जोड़ने वाली शिंकू ला सुरंग भी शुरू करेगा जो सबसे ऊंची होगी और चीन में स्थित मिला सुरंग का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 

पूर्वी लद्दाख में 30 किमी दूर स्थित न्योमा एयरफील्ड के बारे में उन्होंने कहा कि फाइटर जेट के संचालन में सक्षम हवाई क्षेत्र अगले साल के अंत तक तैयार हो गया। तैयार होने पर यह दुनिया के सबसे ऊंचे एयरफील्ड में से एक होगा।

Leave a Reply

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जॉर्जिया चुनाव नतीजे पलटने के मामले में करेंगे आत्मसमर्पण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 19 अगस्त 2023। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव नतीजे पलटने के मामले में फुलटन काउंटी जेल में अगले हफ्ते आत्मसमर्पण कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप और 18 अन्य आरोपियों पर साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जॉर्जिया के चुनाव नतीजों को […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर