रोहित शर्मा करेंगे प्लेइंग-11 में बदलाव? तीसरे वनडे में ईशान और सूर्यकुमार की वापसी संभव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को तीसरा मैच जीतने के साथ ही चौथी बार वनडे सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी। भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा अंतिम मुकाबले में उन खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं, जिन्हें पिछले दो मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला। भारत और श्रीलंका के बीच यह 20वीं द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। इनमें से भारत 15 और श्रीलंका दो बार जीता है, जबकि तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं। वहीं, तीन बार भारत ने श्रीलंका का सफाया किया है। दोनों देशों के बीच 41 वर्ष पहले 1982 में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। तीन मैचों की यह सीरीज भारत ने 3-0 से जीती थी। वहीं, 2014 और 2017 में पांच-पांच मैचों की सीरीज के सभी मैच भारत ने जीते थे।

न्यूजीलैंड से भिड़ने से पहले जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेलने के 72 घंटे बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड से खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले भारतीय टीम चाहेगी कि उसकी जीत की लय बरकरार बनी रहे। पहला मैच आसानी से जीतने के बाद भारत को दूसरे वनडे में कोलकाता में मिली जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था।

सूर्यकुमार, ईशान और सुंदर को मिल सकता है अवसर
दूसरे वनडे में युजवेंद्र चहल के चोटिल होने पर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में जगह मिली थी। उन्होंने अपने आपको साबित करते हुए तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। उम्मीद रहेगी कि बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अगले मैच में जगह नहीं बना पाने वाले कुलदीप यादव के साथ इस बार ऐसा नहीं होगा। वह तीसरा वनडे खेलेंगे।  वहीं, पिछले दो मैचों में नहीं खेल सके टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और ओपनर ईशान किशन को भी अंतिम एकादश में जगह मिले। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अक्षर पटेल को आराम देकर वाशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है। वहीं, हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल या अन्य किसी खिलाड़ी को आराम देकर सूर्यकुमार और ईशान को मौका मिले।

शमी की जगह खेल सकते हैं अर्शदीप
मोहम्मद शमी हाल ही में चोट से उबरे हैं। इसलिए टीम प्रबंधन उन के ऊपर ज्यादा भार नहीं डालना चाहेगा। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी की अहम भूमिका रहेगी। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी को फिट रखना महत्वपूर्ण है। इसलिए तीसरे वनडे में शमी की जगह युवा अर्शदीप खेल सकते हैं। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम सांत्वना जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी। ओपनर पथुम निसांका और कप्तान दसुन शनाका के अलावा कुशल मेंडिस को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। गेंदबाजी में पिछले मैच में मेहमान टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Next Post

यूएसए की गैब्रिएल बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की हरनाज ने पहनाया ताज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। मिस यूनिवर्स 2022 का एलान कर दिया गया है। मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सज गया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने गैब्रिएल को अपना ताज सौंपा। वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल प्रतियोगिता में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल