दर्दनाक हादसा… सड़क पर बहता खून…तीन युवकों की मौके पर मौत, घटना देख कांप गई रूह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

एटा 04 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अवागढ़ से एटा की ओर आ रही कार की ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह कुचल गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक इस कदर कुचल गए कि सड़क पर खून ही खून बिखर गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों के शवों को कार से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये हादसा आगरा रोड़ पर गदनपुर के पास हुआ। बताया गया है कि नगला समन के रहने वाले अनूप अपने मित्र एकेश निवासी जिटौली और अमित निवासी नगला रमिया के साथ कार से अवागढ़ की ओर से एटा आ रहे थे। गदनपुर के पास एटा की ओर से आ रहे ट्रक में उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दे दी। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

इस वजह से हुआ हादसा
पुलिस ने तीनों के बारे में जानकारी करने  के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहां पर एक सकरा पुल है। इसके साथ ही रोड भी सिंगल लेन है। वहीं कार की रफ्तार भी अधिक थी, जिसके चलते इतनी भीषण टक्कर हुई। 

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव, मार्शल लॉ लगाने पर गहराया विवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सियोल 04 दिसंबर 2024। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू करने पर विवाद गहरा गया है। विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया है। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने मंगलवार को देश में मार्शल लॉ लागू करने का एलान […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश