‘दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कड़े कदम उठाएं…’ महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर बोलीं मायावती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अगस्त 2024। देशभर में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म, हत्या और आत्महत्या जैसी घटनाएं हर दिन सामने आती है। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या की घटना पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन घटनाओं के बीच अब उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। बरेली में मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे महिलाओं के साथ अपराध के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कड़े कदम उठाएं।

मायावती ने जताया दुख
मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश में कभी बंगाल, कभी महाराष्ट्र के बदलापुर, कभी बिहार तो कभी उत्तर प्रदेश के कन्नौज, आगरा एवं फर्रुखाबाद जिले में मासूम नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ खासकर दुष्कर्म, हत्या और आत्महत्या जैसी हो रही घटनाएं अति दुःखद एवं चिंताजनक हैं।

मायावती ने राजनीतिक दलों से किया ये अनुरोध
इसी के आगे मायावती ने यह भी कहा कि, “केंद्र व सभी राज्य सरकारें इस मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाएं ताकि ऐसी घटनाएं बंद हो, ना कि इसकी आड़ में राजनीति की जाए। यही समय की मांग है तथा यही महिलाओं के हित में भी है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार से क्षुब्ध किशोरी ने आत्मदाह कर अपनी जान दे दी। दरअसल, 26 अगस्त को एक किसान की नाबालिग बेटी को दो दरिंदे गन्ने के खेत में ले गए और उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया। आरोपी पक्ष की दबंगई से डरा परिवार इस मामले की शिकायत पुलिस में नहीं कर सका। इसके अगले दिन ही दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। जिसके बाद पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की।

Leave a Reply

Next Post

जन धन योजना के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने महिला लाभार्थियों की संख्या 30 करोड़ पार करने पर की सराहना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अग्रस्त 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जन धन योजना की भारी सफलता की सराहना की तथा पिछले 10 वर्षों में इसकी उल्लेखनीय और शानदार यात्रा में योगदान देने वालों के योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने narendramodi.in पोर्टल पर एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल