‘आराध्या को संभालो ऐश्वर्या को फिल्म करने दो’, यूजर के कमेंट का अभिषेक बच्चन ने दिया करारा जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2023। अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखा जाता है. अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स के कमेंट्स का जवाब देते हुए भी दिखते हैं. ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला, जब अभिषेक बच्चन ने ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का रिव्यू शेयर किया. ट्विटर पर फिल्म में ऐश्वर्या के काम की तारीफ करते हुए अभिषेक ने एक ट्वीट किया. इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा कि अब अभिषेक आराध्या को देखें और ऐश्वर्या को फिल्में साइन करने दें. यूजर के इस कमेंट का अभिषेक ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है।

अभिषेक ने ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ पर अपने विचार साझा करते हुए ट्वीट किया, “PS2 शानदार फिल्म है. अपनी फीलिंग्स बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. पूरी टीम ने बढ़िया काम किया है. मुझे अपनी पत्नी पर फक्र है क्योंकि शायद अभी तक का उनका ये सबसे बेहतरीन काम है”. अभिषेक के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, “आपको गर्व होना भी चाहिए. अब आप उन्हें ज्यादा मूवीज साइन करने दीजिए और आप खुद बेटी आराध्या का ख्याल रखिए।

यूजर के इस कमेंट का जवाब अभिषेक ने अपने स्टाइल में दिया. उन्होंने लिखा, “मैं उन्हें साइन करने दूं? सर, उनको मेरी किसी भी चीज में इजाजत की जरूरत नहीं है. खासकर उसमें जो उन्हें करने में अच्छा लगता है”. अभिषेक के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया है और वे जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पति हो तो ऐसा’. तो एक ने कहा, ‘बहुत सही कहा सर’. एक और ने लिखा, ‘आप दोनों को स्क्रीन पर देखने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. इस तरह से ट्वीट पर ढेरों रिएक्शन देखने को मिले।

Leave a Reply

Next Post

जिला एवं सत्र न्यायालय में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 30 अप्रैल 2023। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, अधिवक्ता कक्ष एवं अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय एस. अग्रवाल, न्यायधीश छ.ग. उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जिला बिलासपुर द्वारा किया गया। इस […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे