जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 23 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव खोलेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 जुलाई 2025। जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (“कंपनी”), बुधवार, 23 जुलाई, 2025 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) के संबंध में बोली/प्रस्ताव खोलेगी। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/प्रस्ताव खोलने की तिथि से एक कार्यदिवस पहले है, जो मंगलवार, 22 जुलाई, 2025 है। बोली/प्रस्ताव की अंतिम तिथि शुक्रवार, 25 जुलाई, 2025 है। कुल ऑफर साइज में 2 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है, जिसका कुल मूल्य 400 करोड़ रुपये तक है, तथा 2 रुपये अंकित मूल्य वाले 2,550,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।इस निर्गम का मूल्य बैंड 225 रुपये से 237 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 63 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 63 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं। 

कंपनी ने शुद्ध आय का उपयोग कंपनी और उसकी सहायक कंपनी अर्थात् इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार एफजेडसी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के सभी या कुछ भाग के पूर्व भुगतान और/या पुनर्भुगतान, पूर्ण या आशिक रूप से, तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव किया है।

यह प्रस्ताव प्रतिभूति संविदा (विनियमन) नियम, 1957 के नियम 19(2) (बी) के अनुसार, यथा संशोधित “एससीआरआर”), सेबी आईसीडीआर विनियमनों के विनियमन 31 के साथ पढ़ा जा रहा है। यह ऑफर सेबी आईसीडीआर विनियमनों के विनियमन 6 (1) के अनुसार बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें ऑफर का 50% से अधिक हिस्सा आनुपातिक आधार पर अर्हता प्राप्त संस्थागत खरीदारों (“क्यूआईबी”) (“क्यूआईबी हिस्सा”) को आवंटित करने के लिए उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Next Post

'देश के सम्मान से समझौता क्यों किया?' भारत-PAK संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के दावे पर कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जुलाई 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने पर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर देश के सम्मान से समझौता करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल