पीएम मोदी ने कर्नाटक को दी करोड़ों की सौगात, कहा- हमें विकसित भारत का निर्माण करना है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे। उन्होंने यहां यादगिरि जिले में कारोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कहा, नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर विस्तार से कलबुर्गी, यादगिरी और विजयपुर जिलों के लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा, सूरत-चेन्नई आर्थिक कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है उसका भी आज काम शुरू हुआ है। इससे कलबुर्गी और यादगिरी में ईज ऑफ लिविंग भी बढ़ेगी और यहां बहुत से लोगों को मिलेगा। 

उत्तर कर्नाटक के लिए तेजी से काम हो रहा 
प्रधानमंत्री ने कहा, जिस प्रकार उत्तर कर्नाटक के विकास के लिए तेजी से काम हो रहा है वो सराहनीय है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री सीएम बोम्मई की सराहना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने यादगिरि सहित देश के 100 से अधिक ऐसे जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरु किया। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया और विकास के हर पैमाने पर काम शुरू किया। डबल इंजन सरकार कैसे काम कर रही है, इसका बेहतरीन उदाहरण हर घर जल अभियान में दिखता है। 

हमें भारत को बनाना है विकसित देश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अब देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है। यह समय प्रत्येक राज्य प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृत काल है। इस काल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा, भारत विकसित तब हो सकता है जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाला श्रमिक का जीवन बेहतर हो। 

Leave a Reply

Next Post

'वे बेहद कठिन काम संभाल रही हैं', सीतारमण पर बोले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, बजट पर दी ये सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जनवरी 2023। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के समिट के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर बड़ी टिप्पणी की है। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान राजन ने कहा कि सीतारमण एक […]

You May Like

दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस