थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे आए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। देशभर में एक बार फिर से कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। एक दिन में कोरोना के 30 हजार 773 नए मामले आए हैं। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि एक्टिव मामलों की दर 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। वहीं, ठीक होने वालों की दर भी बढ़कर 97.68 फीसदी हो गई है। नए आए मामलों में एक बार फिर से केरल ही अव्वल हिस्सेदार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 945 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक देश में कोरोना से 3 करोड़ 26 लाख 71 हजार 167 मरीज ठीक हो चुके हैं।  देश में अब कोरोना के कुल 3 लाख 32 हाजर 158 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल आए मामलों का सिर्फ 0.99 फीसदी है।  साप्ताहिक संक्रमण दर भी लगातार 86 दिनों से 3 फीसदी के नीचे बनी हुई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर बीते दिन 1.97 फीसदी रही। भारत में अब तक कोरोना टीके की 80.43 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

इन राज्यों में अभी भी सबसे ज्यादा केस

देश में आ रहे कोरोना के नए मामलों में अभी भी केरल का योगदान सबसे ज्यादा है और इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। हालांकि, इनके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भी ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को भी अकेले केरल में कोरोना के 19 हजार 352 नए मामले आए और 143 मौतें भी दर्ज की गईं। अकेले केरल में ही कोरोना के 1 लाख 80 हजार 842 एक्टिव केस हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी 3 हजार 391 नए केस आए और इस दौरान 80 मौतें भी दर्ज की गईं। राज्य में अब कोरोना के 47 हजार 919 एक्टिव केस हैं। 

Leave a Reply

Next Post

निया शर्मा ने पिंक रिविलिंग ड्रेस में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, केक को लेकर फिर से चर्चा में एक्ट्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। टीवी अभिनेत्री निया शर्मा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। निया ने 17 सितंबर को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर सेलिब्रेट किया। अब उन्होंने सेलिब्रेशन […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'