भारत ने ट्रंप के बयान पर कहा, अपनी जरूरतों को पूरा करने के बाद होगा दवा देने पर विचार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयान को अधिक तवज्जो देने से मना करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। ट्रंप ने अमेरिका में दिये अपने बयान में कहा था कि अगर भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो अमेरिका भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इसके बाद उठे विवाद पर कहा कि यह किसी भी सरकार का दायित्व होता है कि पहले वह सुनिश्चित करे कि उसके अपने लोगों के पास दवा या इलाज के हर जरूरी संसाधन उपलब्ध हों। इसी के मद्देनजर शुरू में कुछ एहतियाती कदम उठाए गए थे और कुछ दवाओं के निर्यात को प्रतिबंधित किया गया था।

तसल्ली होने पर हटाए प्रतिबंध

बाद में स्थिति की समीक्षा की गयी और इस बात की तसल्ली की गयी कि देश के अंदर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त दवा है, तब जाकर इन अधिकतर प्रतिबंध को हटा लिया गया। सोमवार को 14 दवाओं पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया। जहां तक पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की बात है वह लाइसेंस कैटेगरी में रहेगी और उसकी मांग पर लगातार नजर रखी जाएगी। लेकिन अगर मांग के अनुरूप आपूर्ति रही तो फिर कुछ हद तक निर्यात की अनुमति दी जा सकती है।

भारत मानवीयता के आधार पर देगा दवा

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस महामारी के समय भारत ने हमेशा कहा है कि ऐसे कठिन हालात में पूरे विश्व को एक होकर इससे लड़ना होगा। इसमें मानवीय पहलू के बारे में भी सोचना होगा। भारत ने कहा कि वह इन दवाओं को उन जरूरतमंद देशों को भी भेजेगा जो इस बीमारी से सबसे अधिक ग्रसित हैं। विदश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे कठिन परिस्थिति में किसी तरह के अनर्गल विवाद को खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।

दवा को लेकर भारत-अमेरिका के बीच विवाद है पुराना

मालूम हो कि दाव और मेडिकल डिवाइस को लेकर भारत-अमेरिका के बीच यह कोई नया विवाद नहीं है। दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील के लटकने के पीछे इस पर भारत की सख्ती ही मुख्य कारण बतायी जा रही है। भारत ने लगातार कहा है कि वह पहले अपने लोगों की जरूरतों को देखेगा, जब अमेरिका भारत पर इन पर ढील देने का दबाव बनाता रहा है।

Leave a Reply

Next Post

क्या लॉकडाउन बढ़ेगा? टीम मोदी की बैठक के बाद इन 8 बातों की चर्चा गरम

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । 21 दिन के लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इसपर फिलहाल फैसला नहीं हुआ। लेकिन सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसपर चर्चा हुई है कि सबसे ज्यादा मामले वाले जिलों को संपर्क पूरी तरह काट दिया जाए। राज्यों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल