भारत के पड़ोसी देश में भूकंप की विनाशकारीता: 3,000 से ज़्यादा की मौत, 700 लोग नमाज पढ़ते हुए जान गंवा बैठे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

म्यांमार 03 अप्रैल 2025। 28 मार्च को म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप ने न केवल देश को हिला दिया, बल्कि आसपास के देशों में भी उसके असर को महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 7.7 रही, जिससे म्यांमार में भारी तबाही हुई। अब तक इस भूकंप में 3,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है। भूकंप के दौरान रमजान के दौरान बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे, जब अचानक भूकंप के झटके आए। इस दौरान 700 लोग अपनी नमाज पढ़ते हुए जान गंवा बैठे, जिससे यह घटना और भी दिल दहला देने वाली बन गई। म्यांमार की सेना ने राहत कार्यों में मदद के लिए संघर्षरत विद्रोहियों से अस्थायी सीज़फायर का ऐलान किया है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सहायता कार्य बिना किसी रुकावट के चल सके।

म्यांमार में आए भूकंप का शक्तिशाली झटका थाईलैंड में भी महसूस किया गया, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा, इस भूकंप का असर भारत, नेपाल, चीन और वियतनाम में भी देखा गया। म्यांमार में हुई इस तबाही में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और राहत कार्यों के बीच अभी भी आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। म्यांमार जुंटा सेना के प्रवक्ता ने बताया कि 6 दिन पहले देश में आए भूकंप की वजह से अब तक 3,085 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफे की आशंका भी जताई जा रही है। थाईलैंड में भी इस वजह से करीब 36 लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार जुंटा के प्रवक्ता के अनुसार इस भूकंप की वजह से 4,715 लोग घायल हो चुके हैं। हज़ारों घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।  भूकंप की वजह से म्यांमार में 341 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई हैं और इन्हें ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।

इसके साथ ही म्यांमार में आए भूकंप के बाद स्थिति को देखते हुए सेना (जुंटा) ने विद्रोहियों से चल रहे संघर्ष में अस्थायी सीज़फायर का ऐलान किया है। यह कदम राहत कार्यों को सहज और निर्बाध रूप से चलाने के उद्देश्य से उठाया गया, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने में कोई रुकावट न हो। वहीं इस भयंकर हादसे के बीच उस समय एक और दुख भर खबर आई जब म्यांमार में भूकंप के दौरान, रमजान के महीने में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे और लगभग 700 लोग अपनी नमाज पढ़ते हुए जान गंवा बैठे। यह एक दिल दहला देने वाली घटना थी, जो भूकंप की विनाशकारीता को और बढ़ा देती है।

Leave a Reply

Next Post

पुष्पा स्टाइल में अनुराग ठाकुर के बयान पर खरगे का पलटवार, कहा- 'झुकुंगा नहीं...'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अप्रैल 2025। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा आरोपों को पलटवार करते हुए जबाव दिया है। खरगे ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप साबित करें।   कांग्रेस ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने सदन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं