मिजोरम-म्यांमार सीमा पर आवाजाही नियंत्रित करने की तैयारी, बॉर्डर पास समेत अहम दिशा-निर्देश जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जनवरी 2025। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्र सरकार ने मिजोरम-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मिजोरम की म्यांमार से 510 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है और यहां लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के तहत बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की आवाजाही की छूट दी गई है, लेकिन इनकी आवाजाही को नियंत्रित करने और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए बॉर्डर पास अनिवार्य कर दिया गया है। 

सीमा पार करने के लिए जरूरी होगा बॉर्डर पास
एक अधिकारी ने बताया कि म्यांमार और भारत के नागरिकों को एक दूसरे के देश जाने के लिए सात दिनों का वैध बॉर्डर पास जारी किया जाएगा। हालांकि इस पास को पाने के लिए आवेदनकर्ता को यह सत्यापित करना होगा कि वे सीमा के दोनों तरफ 10 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। 31 दिसंबर से नए दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। मिजोरम के छह जिले- चम्फाई, सियाहा, लॉन्ग्टलाई, हनाहथियाल, सैतुअल और सेरछिप की 510 किलोमीटर लंबी सीमा म्यांमार के चिन स्टेट से लगती है। शुक्रवार को चम्फाई जिले की पुलिस ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि भारत और म्यांमार के लोग जो एक दूसरे देशों की यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अब बॉर्डर पास की जरूरत होगी और यह बॉर्डर पास सात दिनों के लिए वैध होगा। 

बॉर्डर पास की जरूरत क्यों पड़ी?
भारत को पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं सटी हुई हैं। ये सीमा करीब 1600 किलोमीटर लंबी है। सीमाओं के दोनों तरफ विभिन्न जनजातियों के लोग रहते हैं और अलग-अलग देश से होने के बीच इनके बीच करीबी रिश्ते हैं। इस वजह से अक्सर मिलने-जुलने और व्यापार के लिए दोनों देशों के लोग एक दूसरे देश आते-जाते रहते हैं। ऐसी स्थिति में इन लोगों को वीजा के चलते परेशानी न हो, दोनों ही देशों की सरकारों ने मुक्त आवाजाही की सुविधा दी हुई है। इस मुक्त आवाजाही के तहत दोनों तरफ 16 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग आसानी से एक दूसरे देश आ-जा सकते हैं, लेकिन अब ये सीमा घटाकर 10 किलोमीटर कर दी गई है। हालांकि इसकी आड़ में अवैध घुसपैठ और तस्करी को भी बढ़ावा मिल रहा था, जिसके चलते सरकार ने बॉर्डर पास की व्यवस्था की है।

जानिए क्या दिशा-निर्देश जारी हुए
1. भारत के मिजोरम राज्य के लोगों और म्यांमार के लोगों के बीच आवाजाही जोखावथर और हनाहलान क्रॉसिंग पॉइंट के जरिए होती है। अब इन पॉइंट से गुजरने वाले लोगों को बॉर्डर पास की जरूरत होगी। बॉर्डर पास पाने के लिए भी लोगों को एक दस्तावेज या प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह सत्यापित किया गया होगा कि आवेदक सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में रहता है। गौरतलब है कि 24 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने एक नया प्रोटोकॉल जारी किया था, जिसमें फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) के तहत लोगों की आवाजाही की सीमा को पहले के 16 किलोमीटर से घटाकर 10 किलोमीटर तक सीमित कर दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल फरवरी में घोषणा की थी कि एफएमआर को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Next Post

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी देने के लिए नहीं बुलाए जाने पर खफा हुए सुनील गावस्कर, बोले- मुझे अच्छा लगता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिडनी 05 जनवरी 2025। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनीर गावस्कर ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सौंपने के लिए नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। मालूम हो कि इस सीरीज का नाम गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल