सीएए लागू होने के बाद गुजरात सरकार का बड़ा कदम, 18 पाक शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 17 मार्च 2024। गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे पाकिस्तान के 18 हिंदू शरणार्थियों को शनिवार को एक शिविर में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। इस शिविर में राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए। 2016 और 2018 की राजपत्र अधिसूचनाएं राज्य में अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला कलेक्टर को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार देती हैं। इसी के साथ अहमदाबाद जिले में रहने वाले पाकिस्तान के कुल 1167 हिंदू शरणार्थियों को अब तक भारतीय नागरिकता दी गई है। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित शिविर में सांघवी ने शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की और उनसे नए भारत के सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि आप सभी देश की विकास यात्रा में सहभागी बनने के लिए संकल्पित होंगे।

सांघवी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले सभी लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों को आसानी से और जल्दी भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव केवल तीन या चार चरणों में कराने चाहिए थे...बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 17 मार्च 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में चुनाव का मतलब है कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जगह दौरा करना चाहते हैं।’ खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव तीन या चार […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला