अशोकनगर में खाद न मिलने से परेशान किसान ने जहर खाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को घेरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 29 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश में खाद संकट गहरा गया है। अशोकनगर में एक किसान धनपाल यादव ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। वह बारिश की वजह से फसल बर्बाद होने और अब खाद न मिलने से परेशान था। मामला अशोकनगर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोल गांव का है।  जानकारी के अनुसार धनपाल यादव उम्र 40 वर्ष बुधवार रात करीब 8:30 बजे अपने घर पहुंचा था। धनपाल के भतीजे विजयपाल ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह खाद के लिए परेशान था। बुधवार रात घर लौटने के बाद उसने कीटनाशक खा लिया। अशोकनगर जिला अस्पताल ले गए, पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। 

विजयपाल के मुताबिक चाचा के खेत में इस बार अच्छी फसल नहीं आई थी। बारिश ने सब बर्बाद कर दिया था। कुछ दिन पहले बारिश हुई तो वह खेत में बोवनी करना चाह रहे थे। इसके लिए खाद की आवश्यकता थी। चाचा पिछले लगभग 15 दिन से हर दिन खाद लेने के लिए अशोकनगर व अन्य जगह चक्कर काट रहे थे। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिली। इसी कारण उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक के भतीजे ने यह भी बताया कि धनपाल के पास आठ से 10 बीघा जमीन थी।

किसान की आत्महत्या के मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि ईसागढ़ जिला अशोकनगर में खाद नहीं मिलने पर किसान ने जहरा खाकर आत्म हत्या की। मामू (शिवराज सिंह चौहान) ने सारा खाद उन क्षेत्रों में भेज दिया जहां उपचुनाव हो रहे हैं। 30 को उपचुनाव में वोट डाले जाएंगे और उसके बाद उन क्षेत्रों में भी खाद मिलना बंद हो जाएगी। जिन्होंने अपने गोदामों में खाद जमा कर लिया है, वे जमकर कालाबाजारी करेंगे। इससे पहले उनके बेटे और राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अशोकनगर और गुना में खाद की कमी दूर करने की अपील की थी। 

Leave a Reply

Next Post

देश में 104 करोड़ से ज्यादा को लगा टीका, 96 दिन बाद 700 से ज्यादा लोगों की 24 घंटे में मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2021। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में कोविड-19 के टीके की कुल 104 करोड़ से ज्यादा लोगों को खुराक दी जा चुकी है। गुरुवार को शाम सात बजे तक 66 लाख (66,55,033) वैक्सीन की खुराक दी जा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं